WI vs IND: फिफ्टी, फिफ्टी, फिफ्टी...ईशान किशन का बड़ा धमाका, श्रीकांत-वेंगसरकर समेत इन दिग्गजों के खास क्लब में मारी एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा कर लिया है। ये सीरीज युवा बल्लेबाज ईशान किशन के लिए बेहद शानदार रही। उन्होंने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़े। इस प्रदर्शन के दम पर वह वनडे सीरीज के 3 मैचों में लगातार 3 अर्धशतक लगाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
किशन ऐसे छठवें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे सीरीज के 3 मैचों में 50 या फिर उससे ज्यादा रन बनाए हैं। किशन से पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरक, मोहम्मद अजहरूद्दीन, एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर ये कमाल कर चुके हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1686383961369698304?s=20
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1686387133836378113?s=20
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतक जड़े और कुल 184 रन बनाए। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया है। किशन ने 61.33 की औसत और 111.51 के स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की। पहले वनडे में किशन ने 46 गेंद पर 52 रन, दूसरे वनडे में 55 गेंद पर 55 रन और तीसरे वनडे में 64 बॉल पर 77 रन बनाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: