Explainer: क्या होता है 'Handling The Ball'? मुश्फिकुर रहीम के विकेट पर बवाल; जानें ICC का पूरा नियम

Handling The Ball Rule: हैंडलिंग द बॉल को 2017 में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत नियम बनाया गया था। मुश्फिकुर रहीम के विकेट के बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

what is handling the ball full rule ICC Explained Obstructing The Field

what is handling the ball full rule ICC Explained Obstructing The Field

विज्ञापन

Handling The Ball Rule Cricket: क्रिकेट की दुनिया में आउट होने के कई तरीके होते हैं। पिछले कुछ दिनों से नए-नए तरीकों पर काफी चर्चा हो रही है। पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जहां टाइम आउट का नियम चर्चा में आया था। वहीं अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान हैंडलिंग द बॉल का नियम चर्चा में आ गया है। दरअसल हैंडलिंग द बॉल अब Obstructing The Field के तहत ही नियम में आता है। बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम को ढाका में टेस्ट मैच के दौरान इस तरह आउट दिया गया।

कैसे आउट हुए रहीम?

बांग्लादेश ने 47 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभाला। स्कोर 104 तक पहुंच गया था तब ही पारी के 41वें ओवर में काइल जैमीसन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती एक गेंद को रहीम ने प्लेड किया और गेंद को हाथ से रोक लिया। इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। उन्हें हैंडलिंग द बॉल के लिए ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिया गया। आइए अब जानते हैं कि क्या है पूरा नियम?

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

क्या है ICC का पूरा नियम?

अगर आईसीसी के पूरे नियम की बात करें तो 2017 में हैंडलिंग द बॉल को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (OBS) के तहत नियम बनाया गया था। वैसे तो OBS में आउट होने के कई तरीके होते हैं लेकिन यह नया तरीका 2017 में जुड़ा था। अब जानते हैं कि इस पर आईसीसी के संविधान में क्या लिखा है:-

  1. आईसीसी के संविधान के 37.1.1 क्लॉस के मुताबिक, अगर कोई बैटर क्रीज के बाहर है और फील्डर द्वारा थ्रो किए जाने पर गेंद का रास्ता रोकता है या शब्दों से खिलाड़ी को प्रभावित करता है, इसके लिए उसके आउट दिया जाता है।
  2. वहीं आईसीसी के संविधान के 37.1.2 क्लॉस में बताया गया है कि, अगर स्ट्राइकर किसी गेंद को खेलने के बाद उसे अपने दूसरे हाथ से रोकता है या पकड़ता है जिसमें बल्ला नहीं है, तो उसे हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी!

विज्ञापन

यह दोनों ही आईसीसी के नियम Obstructing The Field के तहत माने जाते हैं। वहीं गेंद को बल्ले से दो बार मारने का नियम आईसीसी के लॉ 34 में आता है। 2017 में इसके नियम बनाए जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को ऐसे आउट दिया गया। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 2017 से पहले कुल 7 खिलाड़ियों को हैंडलिंग द बॉल के लिए आउट दिया जा चुका था। जबकि मुश्फिकुर रहीम इस तरह आउट दिए जाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ