IND vs NZ: सेमीफाइनल में उतरते ही विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे

IND vs NZ Semifinal: विराट कोहली जहां रिकॉर्ड 50वें शतक की दहलीज पर हैं। वहीं सेमीफाइनल में उतरते ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Virat Kohli Record Most Semis IND vs NZ Semifinal World Cup 2023 Mumbai Ahead of Sachin Tendulkar

Virat Kohli Record Most Semis IND vs NZ Semifinal World Cup 2023 Mumbai Ahead of Sachin Tendulkar

IND vs NZ Semifinal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आखिरी पांच लीग मैचों की तरह सेमीफाइनल में भी भारत सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरा है। वहीं टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली ने सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैच में उतरते ही वो कारनामा किया जो इससे पहले कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था।

विज्ञापन

सचिन से भी आगे निकले विराट

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 1996, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल खेले थे। लेकिन अब विराट कोहली सचिन से भी आगे निकल गए हैं। विराट कोहली चौथी बार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने मैदान पर उतरे हैं। विराट ने भारत के लिए पिछले तीन वर्ल्ड कप में लगातार 2011, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले खेले थे। अब वह चार सेमीफाइनल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

2019 का लेना है बदला

भारतीय टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना किया था। अब चार साल बाद टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरी है। इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने लीग स्टेज के 9 में से चार मैच गंवाए थे। तो भारतीय टीम सभी 9 मैच जीतकर अजेय रही थी। लीग राउंड में भी भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी। ऐसे में इस बार पूरी उम्मीदें हैं कि टीम इंडिया कीवी टीम को परास्त करके फाइनल में जगह बनाएगी।

विज्ञापन

दोनों टीमों की Playing 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जाडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप यादव।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फ़िलिप्स, टॉम लेथम, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्‍युसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्‍ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ