वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी टीम इंडिया में वापसी, जायसवाल-तिलक को भी मिलेगा मौका

वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीं पर टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

India vs Australia Team India Rinku Singh ODI World Cup 2023

Team India

ODI World Cup 2023. भारतीय टीम मौजूदा समय में वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त है। टूर्नामेंट के बाद ब्लू टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शिरकत करनी है। खबरों की माने तो इस घरेलू सीरीज से कैप्टन रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वहीं इनकी गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ी कंगारू टीम को कड़ी चुनौती देंगे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से पहले पूरी संभावना थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगे, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ या फिर सूर्यकुमार के यादव पर कंधों रखी जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ियों के गैर मौजूदगी में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया सकता है। इएसपीएन क्रिकइनफो की खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक संपन्न हुए एशियन गेम्स में ब्लू टीम के लिए जिन खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। वैसी ही मिलती-जुलती टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नजर आ आ सकती है।

विज्ञापन

पीटीआई को बीसीसीआई द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, ‘पांड्या अभी ठीक नहीं हुए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। उम्मीद है वह अफ्रीकी सीरीज में वापसी करें। बतौर कप्तान पांड्या की जगह लेने के लिए सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सबसे आगे है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ इस प्रकार हो सकती है टीम इंडिया:

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ