ODI World Cup 2031: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा रहा। टूर्नामेंट में वह ब्लू टीम के लिए ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों के लिस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे। किंग कोहली ने वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण में भारतीय टीम के लिए कुल 11 मुकाबले खेले। इस बीच वह 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और छह अर्धशतक निकले।
विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में जरूर सर्वाधिक रन बनाने में कामयाब रहे, लेकिन लोगों को संदेह है कि क्या वह अगले वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के लिए शिरकत करेंगे। वजह उनकी उम्र है। कोहली मौजूदा समय में 35 साल के हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन हर चार साल के बाद होता है। यानी अगला वर्ल्ड कप साल 2027 में खेला जाएगा। इस दौरान कोहली की उम्र 39 साल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI ने लिया फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय कप्तान का नाम तय!
एक खिलाड़ी के लिए फिटनेस बहुत मायने रखता है और 39 साल की उम्र में अपने आपको फिट रखना बहुत बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, किंग कोहली के लिए अपने आपको फिट रखना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। फिटनेस के मामले में उन्होंने खुद को साबित किया है। मौजूदा समय में वह सबसे फिट क्रिकेटर नजर आते हैं।
2031 का भी वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट कोहली?
विराट कोहली वर्ल्ड कप 2031 में शिरकत करेंगे। यह हम नहीं ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है। हाल ही में उन्होंने एक्स पर अपने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया है। इस बीच एक फैन ने उनसे पूछा कि, ‘डेविड वॉर्नर सर क्या आप वर्ल्ड कप 2027 में भी खेलेंगे?’ मैं आपको आगामी वर्ल्ड कप में भी देखना चाहता हूं।’
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘2031।’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने की इमोजी भी लगाई। वॉर्नर के इस जवाब पर एक फैन ने अपना विचार प्रकट करते हुए लिखा, ‘आशा है विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2031 तक खेलेंगे।’ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इसपर भी अपना जवाब दिखा। उन्होंने लिखा, ‘वह (विराट कोहली) ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। वह बहुत फिट हैं और खेल से प्यार करते हैं।’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
1 hr agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
8 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
9 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
9 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
10 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
10 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
10 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines