नई दिल्ली: विराट कोहली का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। आईपीएल के इस सीजन में वे शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 50 वें मुकाबले में कोहली ने 19 रन बनाकर इतिहास रच दिया। किंग कोहली 7000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी 225वीं आईपीएल पारी में अक्षर पटेल के खिलाफ कट शॉट लगाकर ये मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन

किसी एक टीम के खिलाफ 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज

इसी के साथ किंग कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह किसी एक टीम के खिलाफ 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। इसी के साथ कोहली ने आईपीएल में 50वीं फिफ्टी भी पूरी की। वह 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

विज्ञापन

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज शिखर धवन से काफी आगे हैं।उनके नाम अब 223 मैचों की 225 पारियों में 7043 रन दर्ज हो गए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज धवन के नाम वर्तमान में 6536 रन हैं। कोहली आरसीबी के लिए 2008 से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम 36.59 के औसत से 49 अर्धशतक और पांच शतक हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास आईपीएल के एकल संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2016 में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे। जिसने उन्हें टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप भी दिलाई।

विज्ञापन

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन 

1075 – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
1057 – शिखर धवन बनाम सीएसके
1040 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1005 – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
1000 प्लस – विराट कोहली बनाम डीसी

मैच की बात करें तो कोहली ने ओपनिंग करते हुए 46 गेंदों में 5 चौके जड़कर 55 रन की पारी खेली। ये कोहली का आईपीएल में 55वां 50 प्लस स्कोर रहा। इस मामले में वे डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली के साथ ही फाफ डु प्लेसिस ने 45 और महिपाल लोमरोर ने 29 गेंदों में 6 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 54 रन जड़े। आरसीबी ने 20 ओवर में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ