ZIM U19 vs PAK U19: बारिश ने बचाई पाकिस्तान की लाज, पनाशे मजाई ने किया शानदार प्रदर्शन

Zimbabwe U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के छठे मुकाबले में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे आमने सामने थी. बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान अंडर-19 और जिम्ब्बावे अंडर-19

पाकिस्तान अंडर-19 और जिम्ब्बावे अंडर-19

Zimbabwe U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के छठे मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 और जिम्बाब्वे अंडर-19 आमने सामने थे. हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 46.3 ओवर में टीम सिमट गई थी. इसके बाद बारिश ने मुकाबले पर पानी फेर दिया. कहा जा सकता है कि बारिश ने पाकिस्तान की लाज बचा ली, क्योंकि टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम हो गई थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया निराश प्रदर्शन

जिम्ब्बावे अंडर-19 के सामने पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 208/10 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज अली हसन बलूच ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए थे. वहीं, समीर मिन्हास ने 58 गेंदों में 48 रन बनाए थे. इसके अलावा उस्मान खान ने 53 गेंदों में 41 रन बनाए थे. वहीं, मोहम्मद शयान ने 1 और अहमद हुसैन ने 70 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं हुजैफा अहसान ने 41 गेंदों में 34 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका.

विज्ञापन

इससे पहले मैच में जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान अंडर 19 टी को 19 रनों से हराया था. जिम्बाब्वे ने 47.3 ओवर में 185 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 166 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने की शानदार गेंदबाज

जिम्ब्बावे की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पनाशे मजाई ने लिए. उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा शेल्टन माज़विटोरेरा ने 9.3 ओवर में 29 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए.

वहीं लीरॉय चिवाउला ने 5 ओवर में 25 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा माइकल ब्लिग्रॉट ने 1 और कियान ब्लिग्रॉट ने 1 सफलता ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ