WPL 2026: स्मृति मंधाना की अगुवाई में खिताब जीतने के लिए तैयार है RCB की सेना, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

WPL 2026 RCB Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा. 9 जनवरी से मेगा इवेंट की शुरुआत हो रही है. स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार है. आरसीबी का मुकाबला कब- कहां और किस टीम से होगा आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल.

WPL RCB

WPL RCB

WPL 2026 RCB Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है कुल 5 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं. अब तक वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के 3 सीजन खेले जा चुके हैं. साल 2023 में पहला सीजन खेला गया था. अब तक दो खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं, जबकि एक खिताब आरसीबी ने जीता है. साल 2026 में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतने की नियत से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं आरसीबी का मुकाबला कब और किन टीमों से होगा?

विज्ञापन

9 जनवरी को आगाज

महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 9 जनवरी से करेगी, जहां उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियंन मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा. वहीं लीग स्टेज में आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला 29 जनवरी को वडोदरा में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

विज्ञापन

WPL 2026: RCB मैचों की सूची

9 जनवरी (शुक्रवार): मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी (स्थान: नवी मुंबई) – शाम 7:30 बजे

विज्ञापन

12 जनवरी (सोमवार): आरसीबी बनाम यूपी वारियर्स (स्थान: नवी मुंबई) – शाम 7:30 बजे

16 जनवरी (शुक्रवार): आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स (स्थान: नवी मुंबई) – शाम 7:30 बजे

विज्ञापन

17 जनवरी (शनिवार): दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी (स्थान: नवी मुंबई) – शाम 7:30 बजे

19 जनवरी (सोमवार): गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी (स्थान: वडोदरा) – शाम 7:30 बजे

विज्ञापन

24 जनवरी (शनिवार): आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (स्थान: वडोदरा) – शाम 7:30 बजे

26 जनवरी (सोमवार): आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (स्थान: वडोदरा) – शाम 7:30 बजे

विज्ञापन

29 जनवरी (गुरुवार): यूपी वारियर्स बनाम आरसीबी (स्थान: वडोदरा) – शाम 7:30 बजे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड WPL 2026 के लिए

स्मृति मांधना, ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क , राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ