T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम ने भारत आने से क्यों किया इनकार? BCB ने बताया असली कारण

BCB Response Not Come India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम ने भारत नहीं आने का फैसला किया है. दरअसल, कोलकाता और मुंबई में उनके लीग स्टेज के मैच होने वाले हैं. टूर्नामेंट से एक महीने पहले उन्होंने यू-टर्न लिया है. मुस्तफिजुर रहमान को KKR से रिलीज किए जाने के बाद ये बवाल शुरू हुआ. अब BCB डायरेक्टर ने भारत नहीं आने का कारण बताया.

BCB Response Not Come India

BCB ने बताया भारत नहीं आने का कारण

BCB Response Not Come India: BCCI ने कुछ समय पहले KKR को निर्देश दिए थे कि मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करना होगा. इसके बाद से बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने BCB को बताया था कि ICC से टी20 वर्ल्ड कप का वेन्यू बदलने और उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग रखी जाए. BCB ने ऐलान कर दिया है कि वो भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर फारूक अहमद ने अपनी टीम को भारत नहीं भेजने का असली कारण साझा किया है.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान क्यों हुए KKR से रिलीज?

BCB के डायरेक्टर फारूक अहमद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान की सुरक्षा की गारंटी लेने से मना कर दिया. इसी कारण KKR से उन्हें रिलीज करने की मांग की गई. अहमद ने कहा, ‘BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्टेटमेंट जारी किया और मुस्तफिजुर रहमान को KKR के स्क्वाड से रिलीज करने की मांग की. शायद दोनों देशों के बीच तनाव के चलते सुरक्षा को कारण बताया गया. बोर्ड हमेशा सरकार के अंतर्गत काम करता है. सरकार के फैसले बहुत अहम होते हैं. हम खुद फैसले नहीं ले सकते हैं. सरकार बोर्ड को निर्देश देती है और इसके हिसाब से क्रिकेट बोर्ड काम करता है.’

विज्ञापन

क्यों बांग्लादेश टीम नहीं आ रही भारत?

BCB डायरेक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि BCCI मुस्तफिजुर की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तो 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा भी सवाल खड़ा करती है. इसी कारण वो भारत नहीं आ रहे. फारूक अहमद ने कहा, ‘अगर मुस्तफिजुर रहमान की सुरक्षा में समस्या है, तो फिर टीम भी कोलकाता और मुंबई की यात्रा करेगी. इसी वजह से सरकार के लिए उनकी सुरक्षा भी चिंता रहेगी.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप देखते हैं कि किसी एक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान नहीं की जा सकती, तो फिर ये पूरी बांग्लादेशी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए दिक्कत का विषय है. हर कोई हाइब्रिड मॉडल में खेल रहा है. भारत, दुबई में खेलती है और पाकिस्तान भारत नहीं आती.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ