विराट कोहली ने लगाया 48वां वनडे शतक, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर

Virat Kohli 48th ODI Century: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 48वां शतक ठोक दिया है। वह सचिन तेंदुलकर के शतक से बस एक कदम दूर हैं।

Virat Kohli 48th ODI Century And Third Ton in ODI World Cup just One Hundred Behind Sachin Tendulkar IND vs BAN

Virat Kohli 48th ODI Century And Third Ton in ODI World Cup just One Hundred Behind Sachin Tendulkar IND vs BAN

Virat Kohli 48th ODI Century: भारत के स्टार बल्लेबाज और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 48वां और वनडे वर्ल्ड कप का तीसरा शतक जड़ा। विराट इसी के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर से एक कदम दूर रहे गए हैं। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 97 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में दो अर्धशतक के साथ एक शतक वह लगा चुके हैं। उन्होंने नाबाद 103 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

विराट कोहली का वर्ल्ड कप 2023 में कमाल

विराट कोहली को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इसी के साथ वह 4 मैचों में 259 रन बना चुके हैं। उनका औसत बेहतरीन हैं क्योंकि वह दो पारियों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84, अफगानिस्तान के खिलाफ 55 नाबाद, पाकिस्तान के खिलाफ 16 और अब बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए हैं। विराट रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा इसी मैच में 48 रन बनाकर 265 रनों के साथ टॉप स्कोरर बने थे।

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले तक उनके नाम 25923 रन दर्ज थे। अब वह 26 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। साथ ही विराट कोहली ने सबसे तेज 26 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में तीसरा शतक लगाकर शिखर धवन की भी बराबरी की। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 7 शतक के साथ टॉप पर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 6 और सौरव गांगुली ने 4 शतक लगाए हैं।

विज्ञापन

इस मैच में भारतीय टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत और न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी टीम हैं जो अजेय हैं। लेकिन बेहतर नेटरनरेट के कारण कीवी टीम टॉप पर है। वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम के भी 8 अंक हो चुके हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मात दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ