277 रन ठोकने वाले बल्लेबाज के मुरीद हुए Jay Shah, भविष्य को लेकर किया ये खास ट्वीट
Edited By Bhoopendra Rai

Vijay Hazare Trophy 2022 Jay Shah congratulates N N Jagdeeshan for 277 run big innings
Edited By Bhoopendra Rai

Vijay Hazare Trophy 2022 Jay Shah congratulates N N Jagdeeshan for 277 run big innings
Vijay Hazare Trophy 2022: विजय हजारे ट्राफी में बल्ले से धमाल मचाने वाले नारायण जगदीसन के चर्चे चारों तरफ हैं। उन्होंने 277 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलकर सभी को अपना मुरीद बना लिया है। इस बल्लेबाज को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बधाई दी है।
N Jagdeeshan को लेकर जय शाह ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘बधाई हो @ जगदीसन_200′ लगातार पांच शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बनने और लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए। आपके भविष्य के प्रयास के लिए शुभकामनाएं।’
अभी पढ़ें – IND vs NZ 3rd T20: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें नेपियर का लाइव वेदर अपडेट
https://twitter.com/JayShah/status/1594619237020368898?s=20&t=U0EoSMABbhdYcyhHVbonAw
विजय हजारे ट्राफी 2022 के तहत अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने 141 गेंद पर 25 चौके और 15 छक्के जमाते हुए 277 रन की रिकॉर्ड पारी खेल डाली। यह लिस्ट ए में बनाया किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।
तमिलनाडु ने 2 विकेट के नुकसान पर पहले खेलते हुए 50 ओवर में 506 रन रन बनाए थे। इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 28 ओवर में ही 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तमिलनाडु ने 435 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: