जम्मू-कश्मीर ने जीता Ranji Trophy 2025-26 का खिताब, कर्नाटक को हराकर खत्म किया सालों का सूखा

Jammu-Kashmir Wins Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का समापन हो गया है. जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच फाइनल हुआ था. हुबली में हुए इस मैच का नतीजा ड्रॉ में रहा है और पहली पारी में बढ़त बनाने के कारण जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया. उन्होंने 66 साल बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता.

Ranji Trophy 2025-26

जम्मू-कश्मीर ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने सालों का सूखा खत्म कर दिया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. हुबली में हुए इस मैच में जम्मू-कश्मीर का दबदबा रहा और उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया. मैच ड्रॉ रहा लेकिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी. इसी के साथ उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर के लिए ये ऐतिहासिक मैच रहा है. 66 साल में पहली बार इस टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 584 रन बनाए. शुभम पुंडीर ने 121 रन की शानदार पारी खेली. यावर हसन (88 रन), कप्तान पारस डोगरा (70 रन), अबुल समद (61 रन), कन्हैया वधावन (70 रन) और साहिल लोत्रा (72 रन) ने भी अपना योगदान दिया. जम्मू-कश्मीर ने बड़ी बढ़त बना ली थी. कर्नाटक की टीम शायद दबाव झेल नहीं पाई और 293 रन पर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल ने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उन्हें किसी अन्य प्लेयर का साथ नहीं मिला. जम्मू-कश्मीर के पास पहली पारी में बढ़त थी और नियमों के अनुसार फाइनल में अगर मैच ड्रॉ होता है, तो जिस टीम के पास पहली पारी में बढ़त होती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है. जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 342 रन बनाते हुए डिक्लेयर कर दिया. मैच ड्रॉ रहा और जम्मू-कश्मीर ने इसी के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

आकिब नबी रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज

आकिब नबी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. इस तूफानी तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 12.56 की शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट अपने नाम किए. वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में 7 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया. जम्मू-कश्मीर की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब सौंपा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ