IND vs WI: ईडन गार्डन में मचेगा कोहराम! बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का खौफ? पिच रिपोर्ट ने मचाई खलबली!

IND vs WI, Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च 2026 को बड़ा मैच होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज का यह आखिरी मैच होगा. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो इस मैच में जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत है. पिच पर काफी सारी चीजें निर्भर करेंगी. अब भारत और वेस्टइंडीज के महामुकाबले की पिच रिपोर्ट सामने आई है.

IND vs WI, Pitch Report

कैसा है पिच का हाल?

IND vs WI, Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सबसे अहम मैच 1 मार्च यानी कल होने जा रहा है. ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज और भारत का महामुकाबला होने वाला है. इस मैच के विजेता की सीधी एंट्री सेमीफाइनल में हो जाएगी. पिच का इस मैच में अहम किरदार होने वाला है. ईडन गार्डन में कई बार गेंदबाजों को फायदा होता है, वहीं बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की रणनीति पिच पर भी निर्भर करने वाली है.

विज्ञापन

ईडन गार्डन में कैसा है पिच का हाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन में होने वाले मैच पर सभी की नजर है. पिच की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि बल्लेबाजों को मदद मिलने वाली है. क्यूरेटर ने ऐसी पिच बनाने का फैसला किया है, जिसपर गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी. ऐसे में बड़ा स्कोर बन सकता है. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में भी रनों की बारिश की थी. कुछ ऐसा ही कोलकाता के ईडन गार्डन में भी हो सकता है. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में फायदा मिलेगा लेकिन कुल मिलाकर इस पिच पर बल्लेबाजों की मौज रहने वाली है.

विज्ञापन

आप नीचे पिच की तस्वीर देख सकते हैं:

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया शायद ही कोई बदलाव करेगी. सभी बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाल मचाया. गेंदबाजी अटैक भी टीम इंडिया का काफी मजबूत है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

मिडल और लोअर मिडल ऑर्डर में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे पर नजर रहने वाली है. स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती पर होगी. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधियों का हाल बेहाल कर सकते हैं. देखना होगा कि टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ