PAK vs SL Super 8 Highlights: जीतकर भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, गेंदबाजों ने तोड़ा फैंस का दिल

Pakistan vs Sri Lanka Super 8 Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का बड़ा टारगेट रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 207 रन ही बना सकी. हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है.

Pakistan vs Sri Lanka, Super 8 T20 World Cup 2026

Pakistan vs Sri Lanka, Super 8 T20 World Cup 2026

PAK vs SL Super 8, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 रन से जीत हासिल की. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अपनी शानदार पारी से टीम को जीत के बेहद करीब ले आए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर शाहीन अफरीदी ने कोई रन नहीं बनने दिया और पाकिस्तान को यादगार जीत दिला दी. लेकिन यह मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यहीं खत्म हो गया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकना जरूरी था, लेकिन पाक टीम ऐसा करने में नाकाम रही.

विज्ञापन

श्रीलंका की ओर से कप्तान शनाका ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली और सबका दिल जीत लिया. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 58 रन बनाए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन और चरित असलंका ने 25 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा ने शानदार शतक जमाते हुए 100 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 84 रन ठोककर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इन दोनों के अलावा, पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज तो अपना खाता तक नहीं खोले सके. वहीं, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिली.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान ने 5 रन से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में 5 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी. लेकिन पाकिस्तान की टीम यह मैच जीतकर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 पर रोकना था, लेकिन पाक टीम ऐसा नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली और सबका दिल जीत लिया. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 58 रन बनाए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन और चरित असलंका ने 25 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 28 रन

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 28 रन बनाने हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका को लगा छठा झटका

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. पवन रत्नायके 37 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शाहीन अफरीदी ने आउट किया.

PAK vs SL Super 8 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोकना था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही. श्रीलंका की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका ने 14 ओवर्स में बनाए 120 रन

श्रीलंका ने 14 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं. फिलहाल पवन रत्नायके 46 रन और दासुन शनाका 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों पर 93 रनों की जरूरत है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने जेनिथ लियानगे के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवा दिया. लियानगे सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद नवाज की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 102 रन है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने कामिंडु मेंडिस के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. मेंडिस सिर्फ 3 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका को चरिथ असलंका के रूप में तीसरा झटका लगा. असलंका 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए. 9 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए 49 रन

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं. फिलहान चरिथ असलंका 10 रन और पवन रत्ननायके 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

5वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को कामिल मिशारा के रूप में दूसरा झटका लगा. मिशारा 15 गेंदों पर 26 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने. श्रीलंका ने 33 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका ने 3 ओवर्स में बनाए 25 रन

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने शुरुआती 3 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल कामिल मिशारा 20 रन और चरिथ असलंका 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम

दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका लगा. पथुम निसांका सिर्फ 3 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए पथुम निसांका और कामिल मिशारा पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहला ओवर करने आए हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान ने दिया 213 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 213 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा ने शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 100 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया. शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर दिलशान मदुशंका की गेंद पर आउट हो गए.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान को लगा छठा झटका

20वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. फरहान 60 गेंदों पर 100 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े. उन्हें दिलशान मदुशंका ने आउट किया.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर में पाकिस्तान को दो झटके लगे. ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं, चौथी गेंद पर कप्तान सलमान आगा भी बिना खाता खोले आउट हो गए. 199 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: साहिबजादा फरहान ने जड़ा शानदार शतक

शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया है. फरहान ने 59 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. शादाब खान सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं साहिबजादा फरहान 99 रन बनाकर खेल रहे हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान को फखर जमान के रूप में पहला झटका लगा. जमान 42 गेंदों पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 150 के पार

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 14 ओवर्स में बिना कोई विकेट गंवाए 150 रन बना लिए हैं. साहिबजादा फखर और फखर फरहान तेज से रन बना रहे हैं.फिलहाल फरहान 68 रन और फखर जमान 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: फखर जमान ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जमान ने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. 12 ओवर्स के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 125 रन है. फिलहाल साहिबजादा फरहान 65 रन और फखर जमान 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान ने 10 ओवर्स में बनाए 102 रन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. पाकिस्तान ने शुरुआत 10 ओवर्स में बिना कोई नुकसान 102 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 55 रन और फखर जमान 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. फरहान ने 32 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. 9 ओवर्स के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 रन है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 64 रन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 64 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 40 रन और फखर जमान 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. फरहान और जमान दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और 50 रनों की साझेदारी कर चुके हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: फरहान और जमान मचा रहे धमाल

श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान को दमदार शुरुआत दिलाई है. पाकिस्तान ने शुरुआती 4 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं. फिलहाल फरहान 24 रन और जमान 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान की दमदार शुरुआत

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती 2 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 9 और फखर जमान 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए साहिबजादा फरहान और फखर जमान पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका पहला ओवर करने आए हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान ने किए तीन बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव किए हैं. बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा को इस मैच से बाहर रखा गया है. उनकी जगह नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद खेल रहे हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग XI

पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.

PAK vs SL Super 8 Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पल्लेकेले में बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

पल्लेकेले में पहले 6 ओवर बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इस दौरान उन्हें तेजी से रन बनाने का अच्छा मौका मिलेगा. पिच शुरुआत में सपाट रहने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और शॉट्स खेलने में मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और पिच धीमी होने लगेगी, बल्लेबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

PAK vs SL Super 8 Live Score: जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेगी श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम लगातार दो सुपर-8 मैच हारकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह इस टूर्नामेंट का समापन शानदार जीत के साथ करे.

PAK vs SL Super 8 Live Score: बाबर आजम पर रहेगी सबकी नजरें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला अब तक तो नहीं चला है. बाबर का लगातार प्रदर्शन टीम के लिए भी चिंता का विषय है. ऐसे में इस करो या मरो के मुकाबले में सबकी नजरें उन पर निगाहें रहने वाली हैं.

PAK vs SL Super 8 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम , फखर जमान, शादाब खान , सलमान मिर्जा, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक.

श्रीलंका: पथुम निसांका , कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान को क्या करना होगा?

अगर कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम यह मैच हार जाती है, तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण पाकिस्तान के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है. टीम को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए या तो 65 रन या उससे अधिक के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, या लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर पूरा करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो जाएगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

ये भी पढ़ें- SL vs PAK: आसान नहीं होगी श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत, जानें कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

PAK vs SL Super 8 Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

PAK vs SL Super 8 Live Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप 2 का अहम मुकाबला आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत नहीं, बल्की श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा. टीम को अपने नेट रन रेट को भी बढ़ाना होगा और इंग्लैंड के साथ सुपर-8 ग्रुप 2 से अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ