---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया को दो दिन में हुए 2 बड़े नुकसान, केपटाउन की ऐतिहासिक जीत का मजा हुआ फीका

Team India Double Loss After Historical Win in Capetown: भारतीय क्रिकेट टीम को दो दिन के अंदर दो बड़े नुकसान हुए हैं। इससे केपटाउन में मिली ऐतिहासिक जीत का मजा फीका सा हो गया है।

Team India Double Loss After Historical Win in Capetown: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका सीरीज का अंत गुरुवार को केपटाउन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद किया था। यह मुकाबला टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद महज 5 सेशन यानी दो दिन के अंदर ही जीत लिया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग दोनों में नंबर 1 स्थान का सुख भी मिला। लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर या कहें दो दिन के अंदर टीम को दो बड़े झटके लगे और इस ऐतिहासिक जीत का मजा फीका हो गया।

पहला झटका

केपटाउन टेस्ट जीतने के एक दिन के अंदर ही टीम इंडिया को सबसे पहले आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा। टेस्ट की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो मैच जीतने के बाद इस स्थान को भारत से छीन लिया। यानी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का मजा 24 घंटों के अंदर ही फीका पड़ गया।

---विज्ञापन---

ICC Mens Team Rankings Test ODI T20I

ICC Mens Team Rankings Test ODI T20I (Image- ICC)

दूसरा झटका

फिर शनिवार की सुबह-सुबह जब भारतीय फैंस कम से कम WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने की खुशी के साथ थे तो ऑस्ट्रेलिया ने यह स्थान भी छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सीरीज के तीसरे टेस्ट में मात दी। सिडनी टेस्ट 8 विकेट से जीतने के बाद मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया टॉप टीम बन गई और यहां भी भारत को नंबर 2 पर खिसकना पड़ गया।

---विज्ञापन---
WTC 2023-25 Points Table

WTC 2023-25 Points Table (Image- Espn cricinfo)

अब टीम इंडिया को अपना अगला टेस्ट 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है। वहीं इधर टी20 क्रिकेट पर फोकस ज्यादा होने वाला है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम कम से 2-3 हफ्तों के लिए नंबर 1 स्थान पर बनी रहेगी। हालांकि, वनडे व टी20 में भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी रैंकिंग में टॉप पर काबिज है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ICC ने बदले क्रिकेट के 3 खास नियम, IPL और टी20 वर्ल्ड कप में दिखेगा बड़ा बदलाव

First published on: Jan 06, 2024 01:13 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola