Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ICC Test Ranking: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। ICC द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 बन गई है। इस वक्त टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर है। आईसीसी की ताजा रैंकिग में टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी20 में नंबर वन बन गई है। ये पहली बार है जब खेल के तीनों प्रारुप में भारत पहले पायदान पर है।
आईसीसी हर बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जाती है। नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद यह पहला मौका था जब रैंकिंग अपडेट हुई है, यही वजह है कि टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ है। टेस्ट में भारत के 115 रेटिंग्स प्लाइंट हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग्स प्लाइंट हैं। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार ही हुआ है जब कोई पुरुष टीम एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी हो।
और पढ़िए – रविचंद्रन अश्विन ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बनने से मात्र एक कदम दूर
ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल की। भारत ने इस मैच को पारी और 132 रनों से जीता। इस जीत का फायदा टीम इंडिया को मिला। ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर वन थी, लेकिन अब भारत नंबर वन पर है।



और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।