T20 WC 2024: मॉड्यूलर स्टेडियम पर खेला जाएगा IND-PAK मैच, क्या है इस Stadium का अर्थ

T20 WC 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच मॉड्यूलर स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं क्या होता मॉड्यूलर स्टेडियम।

T20 World Cup India vs Pakistan Match on 9 june in what is Modular Stadium

T20 World Cup India vs Pakistan Match on 9 june in what is Modular Stadium

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए शेड्यूल आ गया है। ऐसे में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच दो-दो हाथ देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इस विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाला है, लेकिन क्रिकेट फैंस को उस मैच का इंतजार है, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने होगा। इस मुकाबले के लिए आईसीसी ने भी खास तैयारी कर रखी है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आम स्टेडियम में नहीं बल्कि मॉड्यूलर स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं इस स्टेडियम का अर्थ क्या होता है और यह कैसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 जून से होगा विश्व कप का आगाज

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून को होने वाला है। वहीं, आईसीसी के इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय टीम की भी पूरी कोशिश होगी कि जो काम आईसीसी विश्व कप 2023 में अधूरा रह गया था, उसे टी20 विश्व कप में पूरा किया जाए। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच ‘नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम’ में खेला जाएगा। यह एक मॉड्यूलर स्टेडियम है। चलिए आपको बताते हैं माड्यूलर स्टेडियम किसे कहते हैं। मॉड्यूलर स्टेडियम में अन्य स्टेडियम के मुकाबले अधिक सुविधाएं होती है।

विज्ञापन

क्या होता है मॉड्यूलर स्टेडियम

मॉड्यूलर स्टेडियम ऐसे स्टेडियम को कहा जाता है जिसे अपने हिसाब से डिजाइन दिया जा सके। इस स्टेडियम को अधिक आरामदायक और देखने में भी लग्जरी बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एल्युमिनियम और स्टिल का प्रयोग किया जाता है। एक स्टेडियम को मॉड्यूलर स्टेडियम में कनवर्ट करने में 3-4 महीने का समय लगता है। भारत का मैच जिस स्टेडियम पर होने वाला है, उसमें 34 हजार दर्शकों के बैठने की जगह है। आईसीसी ने यूएसए से कहा कि इस मैच को खास भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को देखते हुए बनाया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ