‘युवराज का एक प्रतिशत भी रिंकू...', Rinku Singh की युवी से तुलना पर सुनील गावस्कर का दो टूक जवाब

Sunil Gavaskar Praised Rinku Singh: सुनील गावस्कर का मानना है कि मौजूदा समय में लोग रिंकू सिंह की तुलना पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से कर रहे हैं। उनको रिंकू के अंदर युवराज की तरह खेल नजर आ रहा है।

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar

विज्ञापन

Sunil Gavaskar Praised Rinku Singh: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है। 26 वर्षीय बल्लेबाज को मैदान में और लोगों से खास उनका धैर्य बनाता है। यही वजह है कि फैंस कभी उनकी तुलना देश के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी से करते हैं तो कभी पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह से। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी उनके खेल से प्रभावित हैं। उनका मानना है कि रिंकू की सबसे खास मजबूती उनका खुद पर भरोसा करना है।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुए खास बातचीत के दौरान पूर्व दिग्गज ने खिलाड़ी ने कहा, ‘प्रतिभा एक ऐसी चीज है जो हर किसी को नहीं मिलती है, लेकिन खेल से आप प्यार कर सकते हैं। आप पूरे दिन कठिन परिश्रम कर सकते हैं, लेकिन आपको समय-समय पर एहसास होता रहता है कि आपके पास पर्याप्त प्रतिभा नहीं है, लेकिन उसे (रिंकू सिंह) खुद पर विश्वास है। पिछले दो से तीन सालों में उसने वही काम किया है।’

विज्ञापन

गावस्कर ने आगे कहा, ‘आईपीएल के दौरान भी वह कई बार टीम से अंदर बाहर हुए हैं, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। उन्हें जब भी मौका मिला, उन्होंने दोनों हाथों से उस मौके को भुनाया है।’

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि मौजूदा समय में लोग उनकी तुलना पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से कर रहे हैं। उनको रिंकू के अंदर युवराज की तरह खेल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, ‘वह भारतीय टीम का अब हिस्सा हैं। लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और युवराज सिंह की तरह उम्दा प्रदर्शन की आस लगाए बैठे हैं। युवराज ने भारतीय टीम के लिए जो किया है अगर आप एक प्रतिशत भी कर पाते हैं तो वह शानदार प्रदर्शन कहलाएगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ