World Cup 2023: स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत में किसी भी कंगारू बल्लेबाज का नहीं हुआ ऐसा हाल

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम भारतीय सरजमीं पर अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Steve Smith Registers Unwanted Record With Four Ducks in Year in India

Steve Smith Registers Unwanted Record With Four Ducks in Year in India

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मुकाबेल में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। कंगारू टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद अब अपना खाता खोला है। इस मैच में भी कंगारू टीम ने 210 का लक्ष्य चेज करते हुए अपने पांच विकेट खो दिए थे। इससे पहले दोनों मैचों में कंगारू टीम 200 का स्कोर भी नहीं पार कर पाई थी। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ खाता भी नहीं खोल पाए।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ के नाम इस डक के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। खास बात यह है कि इससे पहले किसी भी कंगारू बल्लेबाज के नाम यह रिकॉर्ड नहीं दर्ज हुआ था। मौजूदा वर्ल्ड कप में भी स्टीव स्मिथ के बल्ले का कमाल नहीं देखने को मिला है। स्मिथ ने दो पारियों में 19 और 46 रन बनाए थे। तीसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके। साथ ही इस साल भारतीय सरजमीं पर उनका यह शर्मनाक रिकॉर्ड बना।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ का भारतीय सरजमीं पर यह साल का चौथा डक है। इससे पहले कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारत में एक साल में चार बार डक पर नहीं आउट हुआ। जबकि स्मिथ का साल 2023 में भारत का यह चौथा डक रहा। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप से पूर्व हुई वनडे सीरीज में भी स्मिथ का बल्ला नहीं चला था। अगर उनके आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बाहर स्मिथ ने 77 वनडे पारियों में 2506 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 का है जिसमें तीन शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही वर्ल्ड कप में यह उनका पहला डक था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 8वें स्थान पर

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पहले दो मैचों में हार के बाद तीसरे मैच में जीत दर्ज करने के बाद कंगारू टीम का खाता खुला। इस जीत के बाद उनके नाम दो अंक दर्ज हुए। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि टीम इंडिया टॉप पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ