श्रीसंत फिर से विवादों में; पूर्व गेंदबाज के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में दर्ज हुई FIR

S Sreesanth FIR Lodged: भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज एस. श्रीसंत के खिलाफ अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है।

S Sreesanth Booked in Fraud Case FIR Lodged By Kerala Police

S Sreesanth Booked in Fraud Case FIR Lodged By Kerala Police

S Sreesanth FIR Lodged: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज एस. श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह कहीं भी क्यों ना रहें कोई ना कोई नया विवाद उनको ढूंढ ही लेता है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद उनके ऊपर लाइफ बैन लगा था। हालांकि, बाद में वह बैन हटा लेकिन उनकी उम्र तब तक बढ़ चुकी थी। अब 2007 और 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहा यह स्टार खिलाड़ी फिर से विवादों में आ गया है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

अगर एजेंसी इनपुट की मानें तो एस. श्रीसंत समेत कुल तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह मामला अप्रैल 2019 का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कोल्लूर में एक स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने के लिए राजीव कुमार, एस. श्रीसंत और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल 2019 को 18.70 लाख रुपए एक युवक से लिए थे। उस युवक का नाम है सरीश गोपालन जो चूंडा के रहने वाले हैं और उन्होंने इस मामले में इन तीनों के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि, उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण में यह पैसा लगाया था। उन्हें उम्मीद थी कि वह इसके पार्टनर भी बनेंगे। इस शिकायत के बाद श्रीसंत समेत तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत तीनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। श्रीसंत इस मामले के तीसरे आरोपी हैं। आगे पुलिस इस पर क्या एक्शन लेगी यह अभी देखने वाली वात होगी। यह पूरा मामला केरल के उत्तरीय डिस्ट्रिक्ट का है।

विज्ञापन

श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता

श्रीसंत जहां 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे। जिसके बाद 2023 में उनके ऊपर से बैन हटा। फिर अपने करियर के दौरान वह हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ विवाद में भी फंसे थे। इसके अलावा अपने करियर के दौरान भी एग्रेसिव नेचर के कारण उनका और विवादों का नाता हमेशा स्ट्रॉन्ग बना रहा। फिर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी वह आए और वहां भी उनके कई विवाद देखने को मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ