PSL 2023: बाबर आजम ने लूटी महफिल, मोहम्मद आमिर की गेंद पर मारा खूबसूरत चौका, देखें VIDEO

babar azam hit a beautiful four to mohammad amir

babar azam hit a beautiful four to mohammad amir

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में Peshawar Zalmi के कप्तान बाबर आजम ने महफिल लूट ली। बाबर आजम ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। खास बात यह है कि उन्होंने के कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर क्लास लगाई। आजम ने आमिर की गेंदों पर शानदार शॉट्स खेले।

विज्ञापन

आजम ने लगाई आमिर की क्लास

मोहम्मद आमिर पूरी लय में बालिंग कर रहे थे। लेकिन बाबर आजम क सामने उनकी बिल्कुल नहीं चली। मोहम्मद आमिर की गेंदों को बाबर आजम ने स्पीड गन की रफ्तार से बाउंड्री के पार भेजा। मोहम्मद आमिर ने गेंद को बिल्कुल सीधा रखा, जिस पर बाबर आजम ने शानदार कवर ड्राइव लगाया। उनके शॉट्स के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर आजम ने खेली अर्धशतकीय पारी

Peshawar Zalmi के कप्तान बाबर आजम शानदार लय में नजर आए। 46 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान बाबर आजम ने 7 खूबसूरत चौके और एक जबरदस्तक छक्का लगाया। उनकी बैटिंग से कराची के मैदान में दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन

बाबर आजम ने पूरे मैच में शानदार कप्तानी भी दिखाई, जिसके चलते उनकी टीम आखिरी ओवर में मैच जीतने में कामयाब रही। आखिर के ओवरों में शाकिब और नसीम ने मिलकर शानदार बैटिंग करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। लेकिन इस जीत की नींव कप्तान बाबर आजम ने ही रखी थी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ