PAK vs AFG: 'कभी-कभी 100 के बराबर होता है 38...', पाकिस्तान पर पहली जीत दर्ज कर बड़ी बात बोल गए मोहम्मद नबी

PAK vs AFG Mohammad Nabi Rashid Khan

PAK vs AFG Mohammad Nabi Rashid Khan

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने यूएई के शारजाह में शुक्रवार को खेले गए पहले टी 20 मैच में पाकिस्तान को शिकस्त देकर इ​तिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को टी 20 इंटरनेशनल में शिकस्त दी है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और मोहम्मद नबी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने शानदार जीत के बाद कहा, जीत की खुशी है क्योंकि हम हमेशा उनके खिलाफ हारे हैं। कई बार छोटे अंतर से भी हार मिली है।

विज्ञापन

जीत की लय बरकरार रहने की उम्मीद

राशिद खान ने आगे कहा- जीत की लय बरकरार रहने की उम्मीद है। अफगानिस्तान का रंग पहनना और टीम को जीत दिलाना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पिच के मामले में हमें विकेट के बारे में कभी पता नहीं चलता क्योंकि यह अलग तरह से दिखता, लेकिन हमारी मानसिकता यह थी कि जाकर देखें कि यह कैसा खेल रहा है और उसी के अनुसार काम करें।

विज्ञापन

सुधार के क्षेत्र में हमें शीर्ष क्रम को बेहतर बनाने की जरूरत है। हमें न केवल इस श्रृंखला के लिए बल्कि विश्व कप में भी सुधार करने की जरूरत है। अब से हमें दिन-ब-दिन और खेल-दर-खेल प्रयास करने की जरूरत है, साल के अंत तक जब हम विश्व कप के लिए जाएंगे, तो हमारे पास पूरी तरह से तैयार टीम होगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – PAK vs AFG: मोहम्मद नबी ने तीर जैसा सीधा छक्का लगाकर दिलाई अफगानिस्तान को जीत, देखें video

कभी-कभी 100 के बराबर होता है 38

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद नबी ने कहा- सभी को बधाई। इन हालात में चेज करना मुश्किल है। एक बल्लेबाजी समूह के रूप में मेरी योजना बल्लेबाजी करने और जिम्मेदारी लेने की थी। ज्यादातर खिलाड़ी बड़ी लीग में खेल रहे हैं। कुछ लोग पीएसएल से आए थे। हम सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे। नबी ने आगे कहा कभी-कभी 38 का स्कोर ऐसी स्थितियों में 100 के बराबर होता है। नबी ने इस मैच में 2 विकेट चटकाए और नाबाद 38 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी, जवाब में अफगानिस्तान ने 13 बॉल शेष रहते ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। उल्लेखनीय है कि टी 20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद नबी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद राशिद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ