World Cup 2023: मैक्सवेल ने ICC और BCCI की कर दी आलोचना, वॉर्नर ने किया बचाव..आमने-सामने दोनों कंगारू बल्लेबाज

ODI World Cup 2023: मैच के दौरान मैदान में लाइंटिंग शो पर ग्लेन मैक्सवेल ने आपत्ति जताई हैं और इसको क्रिकेटर्स के लिए भयानक बताया है।

ODI World Cup 2023 glenn maxwell angry on light show david warner

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया टीम ने 25 अक्टूबर को नीदरलैंड पर जबरदस्त जीत हासिल की। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का तूफानी अंदाज देखने को मिला। मैच में मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। मैक्सवेल ने महज 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस मैच में मैक्सवेल के बल्ले से 44 गेंदों पर 106 रन निकले। वहीं, अब मैक्सवेल अपने एक बयान से विवादों में आ गए हैं बता दें, मैक्सवेल ने बीसीसीआई और आईसीसी की आलोचना की है।

मैक्सवेल ने क्यों की आलोचना?

मैक्सवेल ने खुलासा किया कि, अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड की पारी के दौरान ‘साउंड एंड लाइट’ शो के दौरान उन्हें चौंकाने वाला ‘सिरदर्द’ हुआ था। इस दौरान मैक्सवेल ने अपनी आंखों को हाथों से ढक लिया था। मैक्सवेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “मैदान में लाइंटिंग के दौरान मुझे काफी तेज से सिरदर्द हुआ और मुझे अपनी आंखो को एडजेस्ट करने में भी टीइम लग गया। मेरा मानना है कि, ये लाइंटिंग शो दर्शकों के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन ये क्रिकेटरों के लिए भयानक हो सकता है।”

Advertisment

मैक्सवेल का बचाव करते दिखे वॉर्नर

ग्लेन मैक्सवेल के इस बयान के बाद टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर उनका बचाव करते दिखे। मैच के बाद वॉर्नर ने ट्वीट करके लिखा कि, क्या माहौल था, मुझे लाइंटिंग शो काफी पसंद है। ये सब फैंस के लिए ही था।

विज्ञापन

309 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया

बता दें, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर 104 और ग्लेन मैक्सवेल ने 106 रनों की पारी खेली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए। जिसके बाद नीदरलैंड की टीम महज 90 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ