'जीतेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान...,' हैदराबाद में हुई नारेबाजी से सोशल मीडिया पर मचा बवाल; मोहम्मद रिजवान ने कह दी बड़ी बात

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ स्टेडियम में हुई नारेबाजी पर बयान दिया है।

Mohammad Rizwan Reaction Chanting Hyderabad Stadium

Mohammad Rizwan Reaction Chanting Hyderabad Stadium

Mohammad Rizwan: वर्ल्ड कप 2023 में 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए जीत अपने नाम की। 345 रनों का लक्ष्य चेज कर पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम योगदान था मोहम्मद रिजवान। उन्होंने 131 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, इस मैच के दौरान उनकी कई प्रतिक्रियाएं और उनके बयान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिजवान ने जहां इजरायल युद्ध को लेकर बयान दिया और गाजा के मृतकों का समर्थन कर चर्चा में आए। अब उन्होंने स्टेडियम में लग रहे ‘जीतेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान जीतेगा’ की नारेबाजी पर रिएक्ट किया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भारत के स्टेडियम में इस नारेबाजी को लेकर काफी बवाल मच रहा है। कई लोगों ने यहां तक कहे डाला कि हैदराबाद में मैच ही नहीं करवाना चाहिए था। पर अब पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि, उनको ऐसा लगा कि वह पाकिस्तान में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे लगा कि मैं पिंडी (Rawalpindi) में मैच खेल रहा हूं। जिस तरह क्राउड ने प्यार दिया सिर्फ मैं नहीं पूरी पाकिस्तान टीम यह प्यार देख कर खुश है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। यह वीडियो वायरल भी हुआ। इसमें हुआ कुछ ऐसा कि मैदान में मौजूद डीजे ने कहा कि, जीतेगा भाई जीतेगा,,,दूसरी साइड से क्राउड की तरफ से पाकिस्कान,पाकिस्तान का नाम सुना गया। इस पर फैंस ने रिएक्ट किया और कहा कि भारत में इस तरह की नारेबाजी सही नहीं। कुछ ने ओवेसी का गढ़ होने की बात कही। तो कई ने यह भी कहा कि, पाकिस्तानी फैंस को वीजा नहीं मिला तो यह नारे लगा कौन रहा?

विज्ञापन

https://twitter.com/mayanksainii1/status/1711920241482342610

पाकिस्तान को मिली रिकॉर्ड जीत

इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट पर 344 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने जवाब में 49वें ओवर में ही चार विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान के लिए ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़े। इसकी बदौलत पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया और रिकॉर्ड जीत अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की इस वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत थी। पहले मैच में बाबर की सेना ने नीदरलैंड को हराकर विजयी आगाज किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ