वैभव सूर्यवंशी के बिना ही बिहार बना रणजी ट्रॉफी प्लेट 2025-26 का चैंपियन, 568 रनों से जीता फाइनल मुकाबला 

Ranji Trophy Plate 2025-26 Final: बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी को 2 टूर्नामेंट में बांट चुका है. मजबूत टीमों के लिए होने वाले टूर्नामेंट को रणजी ट्रॉफी एलीट कहते हैं, वहीं कमजोर टीमों के बीच होने वाले टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी प्लेट कहा जाता है. रणजी ट्रॉफी प्लेट 2025-26 के फाइनल में बिहार और मणिपुर की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर बिहार की टीम ने फाइनल मुकाबला 568 रनों से जीत लिया.

Ranji Trophy Plate 2025-26 Final

Ranji Trophy Plate 2025-26 Final

Ranji Trophy Plate 2025-26 Final: बिहार और मणिपुर के बीच रणजी ट्रॉफी प्लेट 2025-26 का फाइनल मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना में खेला गया. जहां पर बिहार के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच को एकतरफा बना दिया. मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद  बिहार की टीम ने पहली पारी में 522 रन बनाए, तो वहीं दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाकर पारी घोषित की. जवाब में मणिपुर की टीम पहली पारी में 264 रन तो वहीं दूसरी पारी में 195 रनों पर ही सिमट गई और 568 रनों से मैच हार गई.  

विज्ञापन

पहली पारी में बहुत आगे निकल गई थी बिहार 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार के लिए कप्तान सकीबुल गनी ने 108 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए बिपिन सौरभ ने भी 143 रन जोड़े. इन दोनों के अलावा सूरज कश्यप ने भी नाबाद 83 रन जोड़े. जिसके कारण ही उनकी टीम 135.5 ओवरों में 522 रन बनाए. मणिपुर के लिए रेक्स राजकुमार ने 4 विकेट अपने नाम किया. जवाब में मणिपुर की टीम सिर्फ 264 रन ही बना सकी.  

विज्ञापन

जिसमें रोनाल्ड लोंगजाम ने 79 रन बनाए. हालांकि उन्हें दूसरी छोर से साथ नहीं मिला. बिहार के लिए सूरज कश्यप ने 3 विकेट तो वहीं हिमांशु सिंह और प्रशांत सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किया. बिहार की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाकर पारी घोषित की. पीयूष सिंह ने नाबाद 216 रनों की पारी खेली. इसके अलावा खालिद आलम ने 81 रन तो वहीं रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने भी नाबाद 90 रन बनाए.  

विज्ञापन

मणिपुर को मिली शर्मनाक हार 

दूसरी पारी में मणिपुर की टीम सिर्फ 195 रनों पर ही सिमट गई. फेइरोइजम जोटिन ने भी 74 रनों की पारी खेली. उन्हें दूसरी पारी में किसी का साथ नहीं मिला. बिहार के लिए सूरज कश्यप और हिमांशु सिंह ने भी 3-3 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही बिहार की टीम 568 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ ही बिहार की टीम ने अगले सीजन में एलीट ग्रुप का टिकट कटा दिया. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार की टीम प्लेट टूर्नामेंट में नहीं नजर आएगी. वहीं एलीट ग्रुप से एक टीम प्लेट में आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ