T20 वर्ल्ड कप से पहले टूटा दुखों का पहाड़, इस खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान के 19 साल के खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी के पिता का निधन हो गया, जिसके बाद क्रिकेट जगत में मातम पसरा हुआ है. ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए कम समय में बड़ा नाम बना चुका है.

Cricket News - 2026-01-26T185212.066

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी 20 अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. हालांकि वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी अल्लाह गजनफर के लिए दुखद खबर सामने आई है. उनके पिता का निधन हो गया है. वर्ल्ड कप से पहले स्टार खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया से दी जानकारी

अल्लाह गजनफर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन की खबर दी है. वह आगामी विश्व कप में अफगानिस्तान की ओर से रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं. आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने स्टार खिलाड़ी को 4.80 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. इससे ये साबित होता है कि फ्रेंचाइजी को 19 साल के इस खिलाड़ी पर काफी भरोसा है.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर ने साल 2024 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था. बतौर स्पिनर ये खिलाड़ी काफी कम समय में ही अफगानिस्तान का बड़ा नाम बन चुका है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया है. हालांकि आईपीएल में उनका अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है. लेकिन साल 2026 में वह मुंबई के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

19 साल के अल्लाह गजनफर ने अफगानिस्तान के लिए तीनों ही प्रारूप खेला है. उन्होंने 1 टेस्ट मैच में 4 विकेट लिए हैं, जबकि 14 वनडे मैच में उन्होंने 23 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 5 टी-20 मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान का पूरा स्क्वाड

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

रिजर्व: अल्लाह गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ