Abhishek Sharma

टूटेगा युवराज का 12 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड? अभिषेक ने दिया जवाब, बताई पहली बॉल पर सिक्स लगाने की वजह

Abhishek Sharma on Yuvraj Record: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. उन्होंने महज 14 गेंदों में फिफ्टी जमाई. अभिषेक ने युवराज के 12 बॉल में अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड को लेकर अपनी राय रखी.

Abhishek Sharma on Yuvraj Record: अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर रन उगल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में बाएं हाथ का बल्लेबाज जमकर धमाल मचा रहा है. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया. अभिषेक ने भारत की ओर से इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

हालांकि, अभिषेक अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके. धमाकेदार पारी खेलने के बाद जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या भविष्य में युवी का यह रिकॉर्ड चकनाचूर हो सकता है, तो इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया. अभिषेक ने कहा कि उनका रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी काफी मुश्किल है. हालांकि, आप कुछ नहीं कह सकते हैं, क्योंकि कोई भी बैटर यह कारनामा कर सकता है. अभिषेक ने आगे कहा कि सभी बल्लेबाज इस सीरीज में कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ