पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर आया बड़ा अपडेट, प्रधानमंत्री से मिले मोहसिन नकवी

Pakistan T20 World Cup 2026 Update: बांग्लादेश के बाहर होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान ने नया ड्रामा शुरू किया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ मोहसिन नकवी ने विश्व कप से नाम वापस लेने की भी धमकी इशारों ही इशारों में दी थी.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान में मीटिंग

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान में मीटिंग

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की छुट्टी हो गई है. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को जगह दी है. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी अपना नया ड्रामा शुरू किया था और वर्ल्ड कप में अपनी उपलब्धता के फैसले को प्रधानमंत्री पर छोड़ा था. अब मोहसिन नकवी इस मामले पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिल चुके हैं. पाकिस्तान के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वर्ल्ड कप के खेलने के मसले को लेकर मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “प्रधानमंत्री मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई. मैंने उन्हें आईसीसी से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी विकल्प खुले रखते हुए इस मसले को सुलझाया जाए. यह सहमति बनी है कि अंतिम फैसला या तो शुक्रवार को लिया जाएगा या फिर अगले सोमवार को.

विज्ञापन

मोहसिन नकवी ने दिया था बयान

इससे पहले नकवी ने 24 जनवरी को अपने बयान में वर्ल्ड कप 2024 से पीछे हटने की बात को लेकर कहा था “हमारे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ देश से बाहर हैं. उनके लौटने पर हम उनसे सलाह लेंगे. सरकार का ही फैसला आखिरी होगा. अगर सरकार मना करती है तो आईसीसी पाकिस्तान की जगह पर किसी अन्य टीम को ला सकती है”.

विज्ञापन

हालांकि इसके बाद 25 जनवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया था. पाकिस्तान अब क्या फैसला लेगा ये आने वाला समय बताएगा. बता दें कि पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका की धरती पर खेलना चाहता था ऐसे में आईसीसी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ