lanka Premier League: लंका प्रीमियर लीग में गॉल टाइटन्स और दांबुला ऑरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक से एक सांप मैदान में घुस आया। जिससे मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वहीं इस मामले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक मजेदार ट्वीट किया है। जिसे पढ़कर सबकों हंसी आ रही है।
नागिन वापस आ गई है
लंका प्रीमियर लीग के मैच के दौरान मैदान सांप घुसने पर दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘नागिन वापस आ गई है, मुझे लगा कि यह बांग्लादेश में है। इसके अलावा उन्होंने हेशटेग में नागिनडांस भी लिखा।’ उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/DineshKarthik/status/1685983503811227648?s=20
रोकना पड़ा मैच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गॉल टाइटन्स और दांबुला ऑरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मैच का चौथा ओवर पूरा होते ही मैदान में अचानक से सांप घुस आया। जिसके चलते मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ग्राउंड स्टॉफ में जल्दी से मैदान में आकर सांप को बाहर किया।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1685991231476858886?s=20
कार्तिक के ट्वीट की वजह
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नागिन डांस मशहूर हैं। जिसको लेकर कई मैचों में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ झगड़े भी हो चुके हैं। निदहास ट्रॉफी के दौरान भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का नागिन डांस खूब चर्चा में रहा था। हालांकि फाइनल में इस मैच को दिनेश कार्तिक ने रोमांचक अंदाज में जिता दिया था। ऐसे में उनका यह ट्वीट इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
ईशान किशन तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
7 mins agoIPL ऑक्शन की बदल जाएगी तारीख? IND vs SL वनडे मैच के कारण फंसा पेंच
19 mins agoT20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान, देखें VIDEO
55 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले फ्लॉप हुए शुभमन गिल, रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर OUT
58 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह, अब बंगाल की टीम से भी बाहर हुए शमी
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ ये 2 भारतीय खिलाड़ी ही खेलेंगे तीनों सीरीज
1 hr ago2 सीरीज हार, 1 ड्रॉ... अय्यर की कप्तानी में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टी20I क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में दिखी ये 3 कमजोरियां, अय्यर की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoवेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines