IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के मुरीद हुए केन विलियमसन, कह दी बड़ी बात

IND vs NZ: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया की जमकर की तारीफ।

kane williamson semi final clash icc odi world cup 2023 ind vs nz

Image Credit: News 24

ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। जो भी टीम इस मैच को हारेगी उसका टूर्नामेंट में सफर यही खत्म हो जाएगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जमकर तारीफ भी की।

टूर्नामेंट में असाधारण रही टीम इंडिया

केन विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि, “इस टूर्नामेंट में, हर टीम पेचीदा है। भारत असाधारण रहा है। हम जानते थे कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो हम खुद को एक अच्छा मौका देंगे। आगामी मैच के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान देश के खिलाफ खेलना बहुत अच्छा होगा। यह उनके लिए भी कड़ी चुनौती होगी। एक टीम के रूप में, हम अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछे जाने पर विलियमसन ने 33 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की प्रशंसा की और कहा कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।

आगे उन्होंने कहा कि “हमारी 15 खिलाड़ियों की टीम में हर कोई फिट है जो एक अच्छा संकेत है। जब हमने पूल चरण में उनसे खेला तो यह एक शानदार खेल था लेकिन यह एक अलग मैच है। यह इस बारे में है कि आप एक टीम के रूप में खुद को कैसे अभिव्यक्त करना चाहते हैं। यह चुनौती का एक बड़ा हिस्सा है। बता दें, इस विश्व कप में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी और पांच विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।

सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार हो सकती है..

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, ड्वेन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ