News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से आक्रामकता देखने को मिल रही है। विकेट गिरने के बाद गेंदबाज जोश में सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। मैच के चौथे दिन दोनों टीमों की तरफ से आक्रामकता और ज्यादा बढ़ गई। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। जिसके कारण ही अब आईसीसी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है। जिसके कारण ही सिराज को सजा सुना दी गई है।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया। विकेट लेने के बाद सिराज ने जोरदार जश्न मनाया। सेलिब्रेट करते हुए सिराज तेजी से बेन डकेट के पास पहुंच गए। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के कंधे भी लड़ गए। अब आईसीसी ने उसी पर एक्शन लेते हुए सिराज को 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। सिराज इससे पहले दूसरे दिन अंपायर से भी लड़ते हुए नजर आए थे। हालांकि उस समय सिराज पर आईसीसी ने कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया था।
🚨 FINE FOR MOHAMMED SIRAJ 🚨
– Siraj has been fined 15% of match fees for his celebration after the wicket of Duckett. pic.twitter.com/Dxte2C9nyO
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2025
पहले मुकाबले में सिर्फ 2 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने अगले दोनों मुकाबलों में कमाल की गेंदबाजी की है। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 7 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत मिली थी। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में सिराज ने दोनों ही पारियों में कमाल किया है। उन्होंने पहली और दूसरी दोनों ही पारी में 2-2 विकेट अपने नाम किया है। हालांकि अब मुकाबला इंग्लिश टीम की तरफ मुड़ चुका है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी! दिग्गज ने बताया कौन सी टीम है मुकाबले में आगे?
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।