---विज्ञापन---

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को आईपीएल से पहले बड़ा झटका, सीनियर खिलाड़ी हो सकता है बाहर!

IPL 2024 Gujarat Titans Injury Setback: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका लग सकता है। अभी टीम के तीन बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं।

IPL 2024 Gujarat Titans Injury Setback: आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के अंदर काफी उथल-पुथल मची हुई है। पहले हार्दिक पांड्या ने फ्रेंचाइजी को छोड़ा और मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लिया। उसके बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंप दी गई। फिर ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को रिप्लेस करने के लिए किसी बड़े खिलाड़ी पर दांव नहीं लगाया। मगर इन दिनों फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से करीब दो महीने पहले इंजरी की समस्याओं से जूझ रही है।

गुजरात के 3 बड़े खिलाड़ी चोटिल

टीम के तीन बड़े खिलाड़ी मौजूदा समय में चोटिल हैं। अक्सर हार्दिक पांड्या के डिप्टी यानी उपकप्तान के तौर पर टीम का साथ देने वाले राशिद खान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। भारत के खिलाफ सीरीज से भी वह बाहर हैं। वहीं टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वर्ल्ड कप के बाद फील्ड पर नहीं उतरे हैं। अब टीम को तीसरा और बड़ा झटका लगा है केन विलियम्सन के रूप में। अपडेट ऐसे आ रहे हैं कि चोट के कारण विलियम्सन अब पाकिस्तान सीरीज से बाहर भी हो गए हैं।

---विज्ञापन---

बार-बार चोटिल हो रहे विलियम्सन

आपको बता दें कि विलियम्सन आईपीएल 2023 में भी पहले मैच के बाद से ही चोटिल होकर बाहर चले गए थे। उनके घुटने में इसके बाद सर्जरी हुई थी। फिर वह सीधे वर्ल्ड कप 2023 में लौटे, यहां भी उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई। उसके बाद अब वह पूरी तरह फिट थे और पाकिस्तान के खिलाफ होम सीरीज में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टी20 इंटरनेशनल खेला था। यहां भी हेमिल्टन में खेले गए दूसरे टी20 में वह चोटिल हो गए।

---विज्ञापन---

आईपीएल से बाहर हो सकते हैं विलियम्सन!

पाकिस्तान के खिलाफ केन विलियम्सन दूसरे टी20 में चोटिल हुए। उनकी हैमस्ट्रिंग में जकड़न की समस्या आई। इस मैच में वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। फिर इसके बाद वह फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे। अब आशंका ऐसी है कि विलियम्सन इस साल 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को फिट रखना चाहेंगे। इसके एहतियातन वह आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं पाकिस्तान सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: इंदौर टी20 के बाद बुरा फंसा ‘विराट फैन’, कोहली के पैर छूने पर हो गई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर हुए Fake Video के शिकार, सोशल मीडिया पर भड़के मास्टर ब्लास्टर

First published on: Jan 15, 2024 02:04 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola