---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023: DRS का मतलब- ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’, माही के आगे गच्चा खा गए सूर्यकुमार यादव, देखें वीडियो

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती और इंटेलीजेंस के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर अपने फैसले से चकित कर दिया। धोनी ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसके बाद DRS को […]

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती और इंटेलीजेंस के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर अपने फैसले से चकित कर दिया। धोनी ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसके बाद DRS को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाने लगा। आखिर क्या है ये माजरा, आइए जानते हैं…

स्वीप मारने के चक्कर में चूके सूर्या

ये नजारा आठवें ओवर के दौरान देखने को मिला। मिचेल सेंटनर ने 1 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को दूसरी गेंद डाली तो सूर्या ने इसे स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथ में चली गई। धोनी ने कैच लपका और आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – Video: ‘अरे बस कर यार….’, Tilak Varma से तारीफ सुनकर शर्माए हिट मैन

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: इस मामले में MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, 19वीं बार जीता यह खिताब

धोनी के डीआरएस से बदल गया फैसला

धोनी ने बिना देर किए तुरंत डीआरएस लिया, जिसमें नजर आया कि बॉल सूर्यकुमार यादव के ग्लव्स से मामूली टच करते हुए गई है। हालांकि इस डीआरएस के बाद अंपायर को थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ी क्योंकि अल्ट्राएज में थोड़ा कंफ्यूजन क्रिएट हुआ, लेकिन आखिरकार धोनी की बात सच हुई और अंपायर को फैसला बदलकर सूर्या को आउट करार दे दिया गया। एल्ट्राएज में मामूली सा टच देखकर क्रिकेट फैंस धोनी के कॉन्फिडेंस की दाद देने लगे। इसके बाद ट्विटर पर लगातार ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ ट्रेंड करने लगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 08, 2023 08:38 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola