IPL 2023, KKR vs RR: शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 13.1 ओवर में ही दिला दी जीत
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023, KKR vs RR live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023, KKR vs RR live Update
IPL 2023, KKR vs RR: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। जायसवाल ने महज 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। केकेआर के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे यशस्वी जोस बटलर के रनआउट होने के बाद अंत तक जमे रहे। वे 47 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 98 रन बनाकर मैदान से लौटे। हालांकि वे शतक से महज 2 रन से चूक गए, लेकिन उन्होंने लाजवाब पारी से क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 48 रन जड़े।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (C), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/कप्तान), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: