INDW vs AUSW: टेस्ट में भारतीय महिला टीम का कमाल जारी, इंग्लैंड के बाद कंगारू टीम पर भी भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारतीय बैटर्स ने इस मैच में कहर बरपाया है।

India Women vs Australia Women Test Series Scorecard Ind Lead by 157 Runs

Image Credit- Social Media

India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबला हरा दिया था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच को 347 रनों से अपने नाम कर लिया था। यह जीत भारतीय महिला टीम की टेस्ट मैच में अभी तक की सबसे बड़ी जीत थी। अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भी कमाल कर दिखाया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने अभी तक 157 रनों की लीड ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम को मिली 157 रनों की लीड

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाया था। इसके बाद भारतीय टीम बैटिंग करने के लिए उतरी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 376 रन बना लिया है। भारत ने अभी तक 157 रनों का लीड ले लिया है। भारत की 4 बैटर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत की बैटर दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार अभी भी नाबाद हैं। दीप्ति शर्मा 70 रन बनाकर नाबाद हैं और पूजा वस्त्रकार 33 रन पर नाबाद हैं।

विज्ञापन

भारत की 4 बैटर्स ने जड़े अर्धशतक

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी धमाकेदार 74 रनों की पारी खेली हैं। वहीं, ऋचा घोष ने भी 52 रन बनाया है, इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 73 रनों की पारी खेली हैं। इससे साफ है कि टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सभी खिलाड़ियों का मिला जुला योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर ने सबसे किफायती गेंदबाजी कीं और 4 विकेट झटके हैं। अगर भारतीय टीम पहली पारी में 500 से अधिक रन बना देती है, तो इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर सकेगी। यहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में वापसी करना मुश्किल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ