ENG vs IND: बारिश रुकी तो इंग्लैंड पर बरस पड़े आकाशदीप, ओली पोप को दिन में दिखाए तारे, देखें VIDEO

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आकाशदीप ने कमाल की बॉलिंग की है. वो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं. जिस गेंद पर उन्होंने ओली पोप का शिकार किया, वो कमाल की बॉल थी. बारिश थमने के बाद एजबेस्टन में आकाशदीप इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे हैं.

ENG vs IND

ENG vs IND

विज्ञापन

विज्ञापन

आकाशदीप ने 5वें दिन सबसे पहले पहले ओली पोप को अपना शिकार बनाया और फिर हैरी ब्रूक को भी चलता कर दिया. बैक टू बैक झटके लगने से इंग्लैंड पूरी तरह बैकफुट पर चली गई है. वो 80 रनों पर 5 विकेट खो चुकी है. इस पारी में आकाशदीप कुल 4 शिकार कर चुके हैं. चौथे दिन उन्होंने 2 विकेट निकाले थे.

दूसरी पारी में आकाशदीप का जलवा

दूसरी पारी में 608 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के खिलाफ आकाशदीप ने सबसे पहले बेन डुकेत को क्लीन बोल्ड किया था. डुकेत महज 25 रन बना  सके. फिर उन्होंने जो रूट को भी शानदार इनस्विंग बॉल पर क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया था. ये बात थी चौथे दिन तक की. फिर पांचवे दिन आकाशदीप आए और छा गए. सबसे पहले उन्होंने ओली पोप को क्लीन बोल्ड किया फिर कुछ ही मिनट बाद हैरी ब्रूक को LBW कर दिया. पहली पारी में भी आकाशदीप ने 4 शिकार किए थे.

विज्ञापन

ऐसे आउट हुए ओली पोप

आकाशदीप भारतीय टीम के लिए पारी का 20वां ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ओली पोप को चकमा दिया. बल्लेबाज ने बहुत कोशिश की, गेंद को डिफेंड करने की, लेकिन बल्ले से लगने के बाद बॉल स्टंप में घुस गई और बेल्स गिरा दीं. इस तरह पोप आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे. वहीं आकाशदीप ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया. साथी खिलाड़ी उनके पास दौड़कर. यह नजारा देखने लायक था. पोप इंग्लैंड के लिए चौथा झटका थे, वो 80 रनों पर आउट हुए.

विज्ञापन

मैच का हाल, जीत की दहलीज पर टीम इंडिया

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 608 रन का टारगेट दिया है. आखिरी दिन इंग्लैंड को 538 रन बनाने हैं. उसके हाथ में 7 विकेट थे, जिनमें से 2 गिर चुके हैं. कुल 5 विकेट इंग्लैंड गंवा चुकी है. फिलहाल क्रीज पर जेमी स्मिथ 11 जबकि बेन स्टोक्स 10 रन बनाकर नाबाद हैं. अभी यहां से उसे जीत के लिए 506 रन चाहिए हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में आकाशदीप 4 जबकि मोहम्मद सिराज एक विकेट ले चुके हैं. टीम इंडिया एक तरह से जीत की दहलीज पर है. उसे 5 विकेट और लेने हैं. आज करीब 70 ओवर का खेल बचा हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ