IND vs ENG: आकाशदीप का रौद्र रूप देख घबराया ये भारतीय खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय

IND vs ENG: मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने वाले आकाशदीप ने गेंद के साथ तहलका मचा दिया है। जिसके कारण टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी को घबराहट हो रही है! इस खिलाड़ी का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है।

Akashdeep

Akashdeep

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 जब कप्तान शुभमन गिल ने बताई, उस समय सभी ने बड़े सवाल खड़े किए थे। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के कारण गेंदबाजी यूनिट को कमजोर कहा जा रहा था। हालांकि मुकाबले के आखिरी दिन तक अब सोच बदल चुकी है। मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने वाले आकाशदीप ने गेंद के साथ तहलका मचा दिया है। जिसके कारण टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी को घबराहट हो रही है! इस खिलाड़ी का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है।

आकाशदीप ने बर्मिंघम में मचाया तहलका 

लंबे समय बाद प्लेइंग 11 में नजर आए आकाशदीप ने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किया। आकाशदीप ने तीसरे ही ओवर में बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन भेज दिया था। इसके अलावा उन्होंने शतकवीर हैरी ब्रूक को भी पवेलियन भेजा था। ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी आकाश ने ही पवेलियन भेजा था। पहली पारी में भले ही आकाशदीप ने 5 विकेट हॉल नहीं लिया हो, लेकिन फिर भी वो छाए रहे। दूसरी पारी में भी आकाशदीप ने पहले 5 विकेट में 4 अपने नाम किए हैं। इंग्लिश टीम के टॉप आर्डर को आकाशदीप ने पस्त कर दिया है। जिसके कारण ही अब उनकी लॉर्डस टेस्ट मैच में भी जगह पक्की हो गई है।

प्रसिद्ध कृष्णा पर भी बड़ा दबाव 

जिस अंदाज में आकाशदीप गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे उनका खेलना तो पक्का ही है। जबकि मोहम्मद सिराज ने भी इस मुकाबले में अब तक 7 विकेट झटके हैं। ऐसे में वो भी लॉर्ड्स में खेलने वाले ही हैं। तीसरे गेंदबाज के रूप में खेल प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा निराश किया है। ऐसे में उनका प्लेइंग 11 से बाहर जाना लगभग पक्का है। इस टेस्ट मैच में आराम कर रहे बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में वो कृष्णा को ही रिप्लेस करेंगे। तीसरे टेस्ट मैच में सिराज-आकाश और बुमराह की तिकड़ी इंग्लिश टीम के पसीने छुड़वा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ