IND VS SA: हारने के बाद आया कप्तान KL Rahul का पहला बयान, बताया कहां हुई चूक

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार के बाद भारत के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है। पढ़ें उन्होंने किसे हार का जिम्मेदार ठहराया है।

Arshdeep Singh India vs South Africa

केएल राहुल। (Social Media)

विज्ञापन

India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था, वहीं अब साउथ अफ्रीका ने सीरीज का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया है। ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। भारत के कप्तान केएल राहुल का सीरीज के दूसरे वनडे में मिली हार के बाद बयान आया है। केएल राहुल ने बताया कि कहां चूक हो गई, जिसके कारण से मैच गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

टॉस ने बिगाड़ा खेल- राहुल

कप्तान केएल राहुल ने बताया कि इस मुकाबले में टॉस ने सबसे अहम रोल अदा किया है। पहली पारी में विकेट से मदद मिल रही थी और बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था, इस कारण से हमारी टीम अच्छा स्कोर नहीं बना सकी। एक समय था जब मैं और साई सुदर्शन टिके हुए थे, उस समय हमारे पास मौका था अपनी पारी को शतकीय पारी में तब्दील कर टीम को अच्छा स्कोर पर पहुंचाने का। ऐसे में हमें 50-60 रन और एक्स्ट्रा मिल जाता, जो कि डिफेंड करने के लिए काफी हो सकता था।

विज्ञापन

‘सभी खिलाड़ी का अपना गेम प्लान हो’

केएल राहुल ने आगे कहा कि अगर हम कम से कम 240 के स्कोर तक पहुंच जाते, तो मैच का अंजाम बदल सकता था। लेकिन दुर्भाग्य से हम एक अंतराल के बाद लगातार विकेट गंवाते चले गए। सभी खिलाड़ियों के पास अपना गेम प्लान जरूर होना चाहिए, टीम का गेम प्लान अलग होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि सभी अपना भी गेम प्लान के साथ आए और उसी अंदाज में खेले, ताकि उसे कोई प्रेशर महसूस नहीं हो। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 21 दिसंबर को पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों ही टीम की नजर टिकी होगी। जो टीम इस मैच को अपने नाम कर लेगी,  वह सीरीज को भी अपने कब्जे में कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ