भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर फिर होगा घमासान, BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल

IND vs PAK Match Full Schedule: बीसीसीआई ने भारत की एक नई टीम का ऐलान किया है। साथ ही 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक U19 ग्रुप का एक एशिया कप होगा।

IND vs PAK World Cup 2024 Match Probable Dates Scenarios ICC Releases Schedule

IND vs PAK World Cup 2024 Match Probable Dates Scenarios ICC Releases Schedule (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

IND vs PAK Match Full Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में महामुकाबला हुआ था। उसके बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें मैदान पर एक दूसरे का सामना करेंगी। पर इस बार यह मुकाबला सीनियर नहीं बल्कि जूनियर टीमों के बीच होगा। टीम इंडिया की जूनियर अंडर 19 टीम 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक एशिया कप खेलने उतरेगी। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा शनिवार को टीम का स्क्वॉड सहित पूरा शेड्यूल भी शेयर किया गया है। भारतीय टीम इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच कब होगा मुकाबला?

आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फेवरिट होगी। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, यूएई, जापान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 8 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जबकि 10 दिसंबर को खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला। इस टूर्नामेंट में चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग राउंड में हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 15 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे, फिर 17 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

https://shorturl.at/yLM68

टीम इंडिया का लीग राउंड में शेड्यूल

  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 दिसंबर
  • भारत बनाम पाकिस्तान, 10 दिसंबर
  • भारत बनाम नेपाल, 12 दिसंबर
  • सेमीफाइनल (दोनों), 15 दिसंबर
  • फाइनल, 17 दिसंबर

यह भी पढ़ें:- ‘रोहित और विराट को Goodbye…,’ शोएब अख्तर का बड़ा बयान, हार्दिक पांड्या को दी खास सलाह

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वॉड

मेन स्क्वॉड: उदय सहारन (कप्तान), सौमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश राव (विकेटकीपर), इन्नेश महाजन, मुरुगन अभिषेक, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

विज्ञापन

स्टैंडबाय (ट्रैवलिंग): प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

रिजर्व: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरन चोरमाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ