India vs England Pakistani Cricketer Imam Ul Haq Congrats Sarfaraz Khan
विज्ञापन

IND vs ENG: सरफराज खान को मिला पाकिस्तान का पैगाम, टीम में चयन पर Imam ने दी बधाई

India vs England: सरफराज खान को टीम में एंट्री मिलने से पाकिस्तानी काफी खुश हैं। इमाम उल हक ने सरफराज खान को बधाई दी है।

India vs England: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान को टीम इंडिया में एंट्री मिल चुकी है। खिलाड़ी लंबे समय से टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर चर्चा में थे, अब उन्हें भारत के लिए धूम मचाने का मौका मिल गया है। इससे भारतीय फैंस तो खुश हैं ही, लेकिन इससे पाकिस्तान में भी खुशी दिख रही है। सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह मिलने पर उन्हें पाकिस्तान से भी बधाई मिल रही है। इसी से आप अंदाज लगा सकते हैं कि फैंस और पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज खान को टीम इंडिया में देखने के लिए कितने बेताब थे।

विज्ञापन

इमाम ने बधाई देते हुए क्या कहा

सरफराज खान को केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है। केएल राहुल चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह सरफराज को टीम में जगह मिली है। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें विशाखापटनम टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जाएगा। सरफराज खान की टीम में एंट्री होने पर पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर इमाम उल हक काफी खुश हैं। बकायदा खिलाड़ी ने सरफराज को ट्विट कर बधाई भी दी है। इमाम ने लिखा कि ‘बधाई हो भाई, आपके लिए काफी खुश हूं’। इमाम की यह खुशी इस बात की गवाह है कि उनकी कितनी चाहत थी कि सरफराज टीम इंडिया के लिए खेले।

विज्ञापन

विशाखापटनम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापटनम के मैदान पर खेला जाएगा। भारत को सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार मिली है। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि वह वापसी कर सके। बता दें कि भारत ने अभी तक विशाखापटनम में कुल 2 ही टेस्ट मैच खेले हैं। खास बात है कि दोनों मुकाबले में भारत को एकतरफा जीत मिली थी। भारत ने यहां पहला मुकाबला साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, इस मैच में भारत को 246 रनों से जीत मिली थी। इसके अलावा भारत ने इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, इस मैच में भी भारत को 203 रनों से जीत मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ