IND vs SA: 'आप करो तो चमत्कार, हम करें तो पिच बेकार,' वीरेंद्र सहवाग ने किस पर साधा निशाना

Virender Sehwag Reaction After Capetown Test: वीरेंद्र सहवाग ने केपटाउन टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद पिच को लेकर निशाना साधा है।

IND vs SA Capetown Test Pitch Virender Sehwag Reaction Pitch Controversy

IND vs SA Capetown Test Pitch Virender Sehwag Reaction Pitch Controversy (Image- X)

Virender Sehwag Reaction After Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से दूसरे दिन ही जीत दर्ज कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने पूरे मैच में कमाल की गेंदबाजी की। भारत की इस मैदान पर यह पहली टेस्ट जीत थी और 31 साल बाद टीम इंडिया को यहां जीत मिली है। यह मैच डेढ़ दिन में खत्म हो गया और इसके बाद पिच पर भी सवाल खड़े होने लगे। वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

‘आप करो तो चमत्कार…’

वीरेंद्र सहवाग ने दो दिन के अंदर मैच खत्म होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। उनका यह पोस्ट काफी शानदार था। उन्होंने इसके जरिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका समेत सभी SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों पर हमला किया। उन्होंने इन देशों की पिच पर सवाल उठाए। अक्सर देखा जाता है कि भारत की स्पिन पिचों पर कई सवाल उठते हैं। उसी पर वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट किया और सभी पर निशाना साधा।

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा,’आप करो तो चमत्कार, हम करें तो पिच बेकार। 107 ओवर में टेस्ट मैच खत्म। इससे यह भी साबित होता है कि पिच पर अगर तेज गेंदबाजों के लिए मदद है तो हम अपनी काबिलियत के साथ और ज्यादा खतरनाक हैं। बुमराह और सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया, यह 2024 की अच्छी शुरुआत थी।’ इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी पिच को लेकर बयान दिया था।

विज्ञापन

क्या बोले थे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने कहा,’मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब आप भारत आएं और वहां की पिचों पर आप कुछ ना बोलें और मुंह बंद रखें बिना कोई शिकायत करे।’ साथ ही रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल की पिच को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने आईसीसी द्वारा दी गई पिच को रेटिंग पर भी सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ