IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे रोहित-विराट? नई रिपोर्ट जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

IND vs ENG Test: इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट का रोमांच चरम पर है. टीम इंडिया यहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा टेस्ट खास हो सकता है, क्योंकि लॉर्ड्स में रोहित-विराट एक साथ नजर आ सकते हैं.

India vs England 3rd Test

India vs England 3rd Test

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बीसीसीआई उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए इनवाइट करने जा रहा है. अगर यह रिपोर्ट्स सच साबित हुई तो RO-KO एक साथ रंग जमाते दिखेंगे. इस दौरे पर शुभमन गिल कप्तान हैं, क्योंकि सीरीज के आगाज से ठीक पहले रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा था, फिर 3 दिन बाद विराट कोहली ने भी 12 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास लेकर चौंका दिया था.

रोहित-विराट का टेस्ट करियर कैसा रहा?

विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट करियर में 123 मैचों में कुल 9230 रन बनाए हैं. वो दस हजार रन पूरे कर सकते थे, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. टेस्ट में उनके नाम 30 शतक और 7 दोहरे शतक हैं. वहीं रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 4301 रन बनाए. रोहित के बल्ले से 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 फिफ्टी निकली हैं.

इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत के करीब टीम इंडिया

इंग्लैंड टूर पर शुभमन गिल की कप्तानी में गई टीम इंडिया पहला टेस्ट हार चुकी है. उसे लीड्स में 5 विकेट से हार मिली थी. अब दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में चल रहा है, जिसमें भारत जीत की दहलीज पर है. उसने इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट दिया है. आखिरी दिन इंग्लैंड को 536 रन बनाना है उसके हाथ में 7 विकेट हैं. यह चेज लगभग असंभव है, क्योंकि टेस्ट के इतिहास में कभी भी पांचवे दिन 500 रन नहीं बने.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ