IND vs ENG: इन 3 खिलाड़ियों पर टिकी है भारत की किस्मत, नहीं किया प्रदर्शन, तो इंग्लैंड के खिलाफ होना पड़ेगा शर्मसार!

इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत के करीब है। उन्हें कुल 7 विकेट झटकने होंगे। कुछ खिलाड़ियों पर टीम की किस्मत निर्भर है। अगर उनका बढ़िया प्रदर्शन नहीं रहा, तो भारत के हाथ से जीत प्राप्त करने का मौका जा सकता है।

शुभमन गिल, IND vs ENG

शुभमन पर होगी जिम्मेदारी (Image Credit: Instagram/Shubmangill)

IND vs ENG, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन बनाने होंगे। भारत ने इंग्लिश टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 72 रन बनाए लेकिन 3 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। अब इंग्लैंड के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। हालांकि, वो बैजबॉल के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से उन्हें कमजोर समझना गलती होगी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर लिया था। इस बार भारतीय टीम को किसी न किसी तरह से इंग्लिश टीम को रोकना होगा। कुछ खिलाड़ियों पर भारत की किस्मत टिकी हुई है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को शर्मसार भी होना पड़ सकता है और जीत हाथ से जा सकती है।

1. मोहम्मद सिराज

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमक की कमान संभाल रहे हैं। पहली पारी में सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 70 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सिराज के लिए दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी रही है। उन्होंने जैक क्राउली को आउट करके भारतीय टीम को मोमेंटम दिया है। अब सिराज को पांचवें दिन भी इसी लय से गेंदबाजी करनी होगी, क्योंकि टीम की किस्मत उनपर निर्भर है। ‘DSP साहब’ को विकेट गिरने की स्थिति में गेंदबाजी करने आना चाहिए और दबाव को दोगुना करना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल को हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी की अहम जिम्मेदारी मिली है। गिल को अभी टेस्ट में कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है। पांचवां दिन दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा। शुभमन को गेंदबाजों को बढ़िया तरह से रोटेट करना होगा। सही समय पर अगर सही बदलाव किए गए, तो इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम आसानी से ढेर हो सकता है। इसी वजह से गिल पर भारत की किस्मत टिकी हुई है। अगर उन्होंने कुछ गलत फैसले लिए और नतीजा पक्ष में नहीं आया, तो भारतीय टीम को शर्मसार होना पड़ेगा। इंग्लैंड टीम जीत या ड्रॉ के लिए खेलेगी। ऐसे में 25 वर्षीय गिल को आक्रमक फील्डिंग सेट करनी होगी और सिर्फ विकेट झटकने पर ध्यान देना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

3. आकाश दीप

आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह एंट्री ली है। वो काफी दबाव के साथ इस मैच का हिस्सा बन रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन प्रशंसा के योग्य रहा है। आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बेन डकेट, ओली पॉप, हैरी ब्रुक और क्रिस वोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए कुल 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में भी आकाश की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। उन्होंने 8 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। इसमें जो रुट जैसे दिग्गज का नाम भी शामिल है। आकाश को कुछ ऐसा ही पांचवें दिन भी करना होगा। उन्हें सही इलाकों में सटीक गेंदबाजी करनी चाहिए और इंग्लैंड के मध्य क्रम को पवेलियन का रास्ता दिखाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ