IND vs SA: रोहित शर्मा ने की धोनी की बराबरी, भारत ही नहीं पूरे एशिया में ऐसा कोई नहीं कर पाया

Rohit Sharma Equals MS Dhoni Record: रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करवाया। उन्होंने दिग्गज एमएस धोनी की बराबरी कर ली।

Rohit Sharma Equals MS Dhoni Test Series Draw South Africa Only Asian Captain to Win in Capetown

Rohit Sharma Equals MS Dhoni Test Series Draw South Africa Only Asian Captain to Win in Capetown (Image- BCCI X, Social Media)

Rohit Sharma Record, IND vs SA Capetown Test: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट में 7 विकेट से हराकर इतिहास रचा। भारत के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। केपटाउन के न्यूलैंड्स में टीम इंडिया की यह पहली टेस्ट जीत थी। साथ ही भारतीय टीम यहां टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई। इतना ही नहीं रोहित शर्मा केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बने। उनसे पहले भारत ही नहीं पूरे एशिया में कोई कप्तान ऐसा नहीं कर पाया था।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने की धोनी की बराबरी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मौजूदा सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवा ली है। इससे पहले सिर्फ एक भारतीय कप्तान एमएस धोनी ही ऐसा कर पाए थे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2010-11 की टेस्ट सीरीज अफ्रीका में ड्रॉ करवाई थी। अब 2023-24 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने यहां टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई है। इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ सरीखे कप्तान भी साउथ अफ्रीका में ऐसा नहीं कर पाए थे। गौरतलब है कि यहां भारत ने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में 9वीं सीरीज

भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका में यह 9वीं टेस्ट सीरीज थी। इससे पहले भारत ने यहां सात सीरीज हारी थीं और सिर्फ एक सीरीज ड्रॉ हुई थी। रोहित शर्मा इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो यहां अपनी कप्तानी में टेस्ट सीरीज नहीं हारे हैं। उनके अलावा भारत के सभी कप्तान यहां तक कि एमएस धोनी भी टेस्ट सीरीज हार चुके हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी

  1. मोहम्मद अजहरुद्दीन- (1-0 से हार) 4 मैचों की सीरीज, 1992/93
  2. सचिन तेंदुलकर (2-0 से हार) 3 मैचों की सीरीज, 1996/97
  3. सोरव गांगुली (1-0 से हार) 2 मैचों की सीरीज, 2001/02
  4. राहुल द्रविड़ (2-1 से हार) 3 मैचों की सीरीज, 2006/07
  5. एमएस धोनी (1-1 से ड्रॉ) 3 मैचों की सीरीज, 2010/11
  6. एमएस धोनी (1-0 से हार) 2 मैचों की सीरीज, 2013/14
  7. विराट कोहली (2-1 से हार) 3 मैचों की सीरीज, 2017/18
  8. विराट कोहली (2-1 से हार) 3 मैचों की सीरीज, 2021/22
  9. रोहित शर्मा (1-1 से ड्रॉ) 2 मैचों की सीरीज, 2023/24

यह भी पढ़ें- WTC Points Table: टीम इंडिया बनी नंबर 1, ऐतिहासिक जीत से भारत को डबल फायदा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ