IND vs NZ: अर्शदीप और मावी की जगह Hardik Pandya ने की गेंदबाजी की शुरुआत, इरफान पठान ने उठाया सवाल
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd T20 Irfan Pathan Hardik Pandya
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd T20 Irfan Pathan Hardik Pandya
IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने दो तेज गेंदबाज खिलाए थे लेकिन उनसे सिर्फ 3 ही ओवर कराए वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने 4 ओवर किए जिसपर टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भड़क गए।
दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में पिच स्पिनर्स को सपोर्ट कर रही थी जिसके चलते टीम ने एक तेज गेंदबाज को ड्रॉप करके युजवेंद्र चहल को खिलाया। टीम के पास शिवम मावी और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज के रुप में मौजूद थे लेकिन पारी की शुरुआत ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद की और दूसरी छोर से स्पिनर को लेकर आए। वहीं अर्शदीप को 18वें ओवर में मौका मिला। जिसे देखकर भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भड़क गए और उन्होंने ट्विटर पर पूछा कि जब स्पिन ने शुरुआत नहीं की तो अर्शदीप सिंह और शिवम मावी से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई?
और पढ़िए – टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की विशेष तैयारी, भारत जैसी पिच पर कर रहे प्रेक्टिस, देखें वीडियो
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1619707830101241856
वहीं भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- मुझे हमेशा से विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं, लेकिन इसमें काफी देर हो गई। ये सभी खेल पलों के साथ महत्वपूर्ण हैं। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दबाव लेने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था। हमने ठीक यही किया। हमने अपने बेसिक्स का पालन किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1619743994724102146
भारत (प्लेइंग इलेवन)– शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)– फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: