IND vs ENG : सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल पर लुटाया प्यार, फैंस बोले-'सारा का सारा' मामला साफ

India vs England 2nd Test : विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए।

Ind vs Eng Shubman Gill Hit Century Sachin Tendulkar Praises Fan Funny Reaction

Shubman Gill & Sachin Tendulkar (Image Credit Social Media)

India vs England 2nd Test : भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। जहां पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया था। तो अब शुभमन गिल ने भी भारत की दूसरी पारी के तीसरे दिन शानदार शतक लगाया। गिल ने 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जिसके बाद ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भी गिल की पारी कि जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। वहीं सचिन के अलावा फैंस भी गिल के शतक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गिल का शतक इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले वह रन बनाने के लिए लगातार जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने की गिल की तारीफ

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी गिल शानदार लय में नजर आ रहे थे। लेकिन जेम्स एंडरसन की बेहतरीन गेंद पर गिल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। गिल ने पहली पारी में 34 रन बनाए थे। लेकिन दूसरी पारी में जब वह बल्लेबाजी करने आए तो उनमें एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था। गिल ने शतक लगाने तक कोई खराब शॉट नहीं खेला और एक शानदार शतक जड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सचिन तेंदुलकर भी गिल के शतक की तारीफ करते नजर आए। सचिन तेंदुलकर लिखा ‘गिल की यह पारी स्किल्स से भरी हुई थी, गिल को उनके शतक पर शुभकामनाएं (This innings by Shubman Gill was full of skill! Congratulations on a well timed 100!)।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिल को शतक लगाने के लिए लग गई 13 पारियां

शुभमन गिल ने यह शतक 13 पारियों के बाद लगाया है। इससे पहले वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। जिसके बाद गिल की चारो तरफ आलोचना हो रही थी। लेकिन गिल के इस शतक के बाद उनके आलोचक भी चुप हो गए हैं। हालांकि गिल के फॉर्म में आने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बाकी मुकाबलों में भी उनसे ऐसी ही शानदार पारियों की उम्मीद होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ