IND vs BAN: 'मेरा बल्ला बोलता है...,' मोहम्मद कैफ ने किया तंज तो पुजारा ने कोहली पर साधा निशाना?

IND vs BAN virat kohli cheteshwar pujara mohammad kaif

IND vs BAN virat kohli cheteshwar pujara mohammad kaif

नई दिल्ली: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टेंडिंग्स में नंबर 2 पर पहुंच गई है। रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस सीरीज में विराट कोहली और केएल राहुल एक बार फिर फेल रहे।

विज्ञापन

सिर्फ 45 रन ही बना सके विराट कोहली

कोहली चार पारियों में केवल 45 रन ही बना सके। वहीं उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक ठोका। इस सीरीज में कुल 222 रन ठोकने वाले पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। मैच के बाद पूर्व क्रिेकेटर मोहम्मद कैफ ने पुजारा से सेलिब्रेशन को लेकर सवाल पूछा। कैफ ने कहा- आप बड़ा साधारण सा सेलिब्रेशन करते हो। थोड़ा बैट-वैट दिखाओ, थोड़ा एग्रेशन दिखाओ तो उसका विजुअल कई बार टीवी पर चलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाई कुछ करो, ट्रॉफी को सोशल मीडिया पर डालो

कैफ ने कहा- इन विजुअल्स को देखकर लोग ये याद रखते हैं कि पुजारा स्कोर कर रहा है, नहीं तो हमेशा आपके स्ट्राइक रेट की बात होती है। आप इतना धीमा खेलते हो उसकी बात होती है। कैफ ने आगे कहा- भाई कुछ करो…ये जो ट्रॉफी मिली है, उसे किस करो, सोशल मीडिया पर डालो। लोगों को बताओ कि देखो भाई हमने अच्छा खेला और कमबैक में हमने मैन ऑफ द सीरीज जीती है। पुजारा प्लीज यार…

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs BAN: ऋषभ पंत ने फोटो सेशन में जीत लिया दिल, जयदेव उनादकट को दिला दी ट्रॉफी, देखें वीडियो

सेलिब्रेशन से ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन में विश्वास

कैफ के इस तंज पर पुजारा ने कहा- कैफी भाई रन कर रहा हूं वो काफी है मेरे लिए। मेरे ख्याल से बल्ला काफी ज्यादा बोलता है। सेलिब्रेशन से अच्छा है कि जितने ज्यादा रन हो सकें और टीम के लिए कॉन्ट्रिब्यूट कर सकता हूं वो काफी जरूरी है। टीम ने भी काफी समय से ये महसूस किया है कि जिस तरह से मैं बल्लेबाजी करता हूं वो काफी महत्वपूर्ण है। बस मैं ऐसे ही रन बनाता रहूंगा और ज्यादा सेलिब्रेट करने का मेरा नेचर नहीं है। दरअसल, कैफ विराट कोहली के एग्रेशन पर तंज करना चाह रहे थे। कोहली मैच के बाद अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। जबकि पुजारा मैदान और इसके बाहर काफी शांत रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ