---विज्ञापन---

IND vs AUS: रिजर्व डे से DRS–नो बॉल तक, फाइनल मुकाबले के सभी नियम पढ़ें एकसाथ

IND vs AUS, Final Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद में होगा। इस महामुकाबले से पहले जानें सभी खास नियम।

IND vs AUS, Final Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले से पहले इससे जुड़े कई नियमों पर भी अब चर्चा होने लगी है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साल 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल अगर याद हो तो वहां सुपर ओवर टाई होने के बाद रिजल्ट को लेकर काफी विवाद हुए थे। पर इस बार वो नियम तो अपडेट हो ही गया है साथ ही कई अन्य नियम भी इस बार खास हैं।

फाइनल से जुड़े सभी नियम

अगर फाइनल मुकाबले से जुड़े सभी नियमों की बात करें तो हम चर्चा करेंगे, रिजर्व डे, एक्स्ट्रा टाइम, सुपर ओवर, DRS और DLS जैसे खास नियमों की। इसके अलावा नो बॉल से भी जुड़ा एक खास नियम हम आपको बताएंगे। तो महामुकाबले से पहले हर एक नियम को जानने के लिए इस खबर को जरूर आखिरी तक पढ़ें। तो आइए एक-एक करके जानते हैं फाइनल मैच के सभी नियमों के बारे में:-

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: मजबूरी में मिली थी ऑस्ट्रेलिया की कमान! AUS के 4 विश्व विजेता कप्तानों से कितना अलग हैं पैट कमिंस

---विज्ञापन---
रिजर्व डे और एक्स्ट्रा टाइम

आईसीसी ने सेमीफाइनल मैचों की तरह फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा है। अगर 19 नवंबर को बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल पाया तो 20 नवंबर को वहीं से मैच होगा जहां से 19 को रुका था। इसके अलावा एक्स्ट्रा टाइम का नियम यह है कि अगर बारिश आई तो मैच को खत्म करने के लिए 120 मिनट यानी दो घंटे का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। अगर इस दौरान भी मैच नहीं हुआ तो इसे रिजर्व डे पर ले जाया जाएगा। रिजर्व डे पर भी अगर मैच नहीं हुआ तो दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित कर दी जाएंगी।

---विज्ञापन---
सुपर ओवर

सबसे चर्चित पिछले वर्ल्ड कप में आए सुपर ओवर के नियम की बात कर लेते हैं। इस नियम का इस्तेमाल तब होता है जब मैच टाई हो जाता है। पर 2019 में सुपर ओवर भी टाई हो गया था जिसके बाद मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम यानी इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था। पर इस बार ऐसा नहीं होगा। अगर सुपर ओवर टाई होता है तो आईसीसी ने इस सुपर ओवर की प्रक्रिया को तब तक जारी रखने के लिए कहा है जब तक नतीजा नहीं निकलता।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 Prize Money: 82 करोड़ रुपए की होगी बारिश, विनर से रनर अप तक किसे मिलेगी कितनी राशि

---विज्ञापन---

DRS और नो बॉल

इस बार ऑटो नो बॉल का नियम है जैसे अगर फील्ड अंपायर नो बॉल नहीं दे पाया तो थर्ड अंपायर नो बॉल दे सकते हैं। वहीं अगर आप डीआरएस लेते हैं तो अल्ट्रा एज, स्प्लिट स्क्रीन, हॉकआइ वगैरह जस के तस रहेंगे। साथ ही एक पारी में दोनों टीमों के पास दो-दो रिव्यू होंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 18, 2023 05:45 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola