IND vs AUS: Hardik Pandya ने किया ट्रेविस हेड का शिकार, कुलदीप यादव ने पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

Hardik Pandya dismisses Travis Head Kuldeep Yadav caught great catch

Hardik Pandya dismisses Travis Head Kuldeep Yadav caught great catch

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। पांड्या ने ओपनर ट्रेविस हेड को आउट किया। कुलदीप यादव ने बाउंड्री पर हेड का शानदार कैच पकड़ा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं।

विज्ञापन

हेड को पांड्या ने किया आउट

ट्रेविस हेड तेजी से रन बनाने में जुटे थे। लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद पर वह गच्चा खा। पांड्या की गेंद पर उन्होंने हवा में शॉट लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार करने की सोची, लेकिन गेंद बल्ले से लेकर बाउंड्री के पार जाती उससे पहले ही कुलदीप यादव ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा।

विज्ञापन

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1638467197214552068?s=20

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (सी), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

सीरीज 1-1 से बराबर

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं ऐसे में आखिरी मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ये निर्णायक मैच है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ