The Hundred लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेगी IPL टीमों के मालिक? ECB ने दिया जवाब

The Hundred: इंग्लैंड में आयोजित होने वाली द हंड्रेड लीग 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल की 4 टीमें नहीं खरीदेंगी. ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. हालांकि ईसीबी ने इस मामले पर पहले ही जवाब दे दिया था.

Cricket News - 2026-02-20T211744.415

The Hundred: द हंड्रेड लीग 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल वाली फ्रेंचाइजियां नहीं खरीदेंगी, ऐसी चर्चाएं क्रिकेट के गलियारों में चल रही हैं. द हंड्रेड आगामी सीजन के लिए दुनिया भर से 950 खिलाड़ियों को चुना गया है. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. ऐसे में क्या इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल वाली टीमें नहीं खरीदेंगी? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट ने दिया जवाब

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आईपीएल वाली फ्रेंचाइजियां द हंड्रेड लीग में आने से किसी भी खिलाड़ी के साथ भेद भाव नहीं होगा. द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स के मालिक भारतीय हैं. 11 मार्च को महिला और 12 मार्च को पुरुष खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. ये ऑक्शन इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित होगा. ऑक्शन में करीब 1 दुनियाभर के 1 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं.

विज्ञापन

ईसीबी के कार्यकारी अध्यक्ष रिचर्ड गोल्ड से इससे पहले पूछा जा चुका है कि क्या भारतीय निवेश के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को द हंड्रेड लीग में खेलने की इजाजत दी जाएगी, इस पर उन्होंने कहा था कि किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं होगा.

इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने कहा कि “ईसीबी को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए… लीग उन्हीं की है और ऐसा होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए… देश का सबसे समावेशी खेल ऐसा नहीं होना चाहिए जो इस तरह की घटनाओं को होने दे.”

विज्ञापन

आईपीएल से बैन हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

साल 2008 के बाद से आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बैन कर दिया गया था. हालांकि आईपीएल का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था. इस सीजन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. लेकिन मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फिर आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ